RRR ने फिर दिखाया अपना जलवा, मिला बेस्ट फॉरन लैंग्वेज फिल्म का क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड
Critics Choice Awards RRR: ब्लॉकबस्टर फिल्म 'आरआरआर' ने कई बेहतरीन फिल्मों को करारी शिकस्त देते हुए बेस्ट फॉरन लैंग्वेज फिल्म का क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

Recommended Video
Critics Choice Awards RRR: साउथ फिल्मों के फेमस डायरेक्टर एसएस राजामौली की फिल्म RRR इस समय सुर्खियों में छाई हुई है। दुनियाभर में ये फिल्म अपना परचम लहराती नजर आ रही है। आपको बता दें कि हाल ही में फिल्म 'आरआरआर' के 'नाटू नाटू' गाने ने गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड 2023 जीता था और अब इसने लॉस एंजेलिस में हुए क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड में बेस्ट सॉन्ग का खिताब जीता है। यही नहीं, 'आरआरआर' को इस अवॉर्ड समारोह में बेस्ट फॉरन लैंग्वेज फिल्म का क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड भी मिला है।
एसएस राजामौली का वीडियो हुआ वायरल
क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर इस बात की जानकारी दी है। इसके साथ ही फिल्म आरआरआर की पूरी टीम को बधाई भी दी है। सिर्फ इतना ही नहीं इस ट्विटर हैंडल ने फिल्म के डायरेक्टर एसएस राजामौली का एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में राजामौली अवॉर्ड को फ्लॉन्ट करते और खुशी से झूमते नजर आ रहे हैं।
फिल्म 'आरआरआर' को मिला क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड
बेस्ट फॉरन लैंग्वेज फिल्म कैटिगरी में फिल्म आरआरआर को 'अर्जेंटीना 1985', 'बार्डो', 'डिसीजन टू लीव' और 'ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट' जैसी फिल्मों से ने टक्कर दी थी। ऐसे में ब्लॉकबस्टर फिल्म 'आरआरआर' ने इन सभी फिल्मों को करारी शिकस्त देते हुए बेस्ट फॉरन लैंग्वेज फिल्म का क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

RRR की नजरें ऑस्कर पर
अब फिल्म 'आरआरआर' की नजरें ऑस्कर्स 2023 पर टिकी हुई हैं। इस फिल्म का 'नाटू नाटू' गाना बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटिगरी के लिए शॉर्टलिस्ट हो चुका है। जानकारी के अनुसार इस साल ऑस्कर अवॉर्ड 12 मार्च को लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थिएटर में आयोजित होगा। 'नाटू नाटू' गाना ऑस्कर की दो कैटिगरी (रिमाइंडर लिस्ट और शॉर्टलिस्ट) तो पार कर चुका है और अब बस नॉमिनेशन के चुना जाना बाकी है। ऐसे में पूरी उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार फिल्म 'आरआरआर' देश को ऑस्कर दिला सकता है।

राजामौली ने बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड जीता था
आपको बता दें कि दिसंबर 2022 में एसएस राजामौली ने न्यूयॉर्क फिल्म क्रिटिक्स सर्कल में बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड जीता था। यह अवॉर्ड जीतने वाले वह पहले भारतीय फिल्ममेकर हैं। इस अवॉर्ड को अपने नाम करने के लिए एसएस राजामौली ने स्टीवन स्पीलबर्ग को टक्कर थी जो कि 3 ऑस्कर अवॉर्ड समेत कई और सम्मान पा चुके हैं। लेकिन राजामौली ने उन्हें भी पछाड़ दिया और बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड जीता था।

फिल्म RRR ने किया था 1200 करोड़ का कारोबार
गत 25 मार्च 2022 को रिलीज हुई फिल्म 'आरआरआर' में दो स्वतंत्रता सेनानियों की कहानी दिखाई गई है। करीब 550 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया था। इस फिल्म ने दुनियाभर में 1200 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म में जूनियर एनटीआर और राम चरण लीड रोल में थे। वहीं अजय देवगन और आलिया भट्ट कैमियो रोल में नजर आई थीं।












Click it and Unblock the Notifications