'हिना खान को सजा देना अल्लाह, उसे तो...', रोजलीन खान ने Hina के लिए मांगी ऐसी दुआ, खोली कैंसर की पोल

Rozyln Khan On Hina Khan: टीवी एक्ट्रेस हिना खान साल 2024 से ही कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। हिना खान को ब्रेस्ट कैंसर है और वह इस जानलेवा बीमारी के तीसरे स्टेज पर हैं। हालांकि वह काफी लंबे समय से इसके दर्द को झेल रही हैं और बड़ी ही हिम्मत से इसका सामना कर रही हैं।

हिना खान के पीछे पड़ी हैं रोजलीन खान
हालांकि अब हिना खान को कैंसर के इलाज के लिए जमकर ट्रोल किया जा रहा है। एक्ट्रेस रोजलीन खान हाथ धोकर हिना खान के पीछे पड़ गई हैं। कई दिनों से रोजलीन लगातार हिना खान के खिलाफ बयान दे रही हैं। रोजलीन का कहना है कि हिना खान सबको झूठ बोल रही हैं।

Rozyln Khan On Hina Khan

हिना को झूठा साबित करना चाहती हैं रोजलीन

रोजलीन खान सोशल मीडिया पर लम्बे-चौड़े पोस्ट शेयर कर पूरी दुनिया के सामने हिना खान को झूठा साबित करने में लगी हुई हैं। इसके अलावा रोजलीन ने हिना खान को लेकर अल्लाह से एक खास गुजारिश भी की है।

रोजलीन खान ने हिना खान के कैंसर को लेकर कही ऐसी बात

-रोजलीन ने अपनी इंस्टा स्टोरी में एक खास नोट शेयर किया है। इस नोट में एक्ट्रेस ने लिखा है- बेशर्मी के लिए शाबाशियां। क्या आपको याद है वो कह रही थी कि 8 कीमो के बाद भी कैंसर खत्म नहीं हुआ था, जबकि रिपोर्ट कहती है कि सिर्फ 8 कीमो में कैंसर खत्म हो गया है।

-इसके अलावा नोट में रोजलीन ने लिखा है- लेडी रजनीकांत पेम्ब्रोलिज़ुमैब 200ml ले रही हैं। इसे कहते हैं गोल्ड इम्यूनोथेरेपी और पोस्ट ऐसी करती है हॉस्पिटल से जैसे अभी भी कीमो चल रहा है और मीडिया भी लग जाती है, शाबाशियां-शाबाशियां।

हिना खान के लिए रोजलीन खान ने अल्लाह से मांगी सजा

-रोजलीन खान ने अपने पोस्ट में आगे कहा है- लोगों को कैंसर के बारे में जानकारी नहीं है, तो ये कुछ भी बोले जा रही हैं। रमजान आ रहा है, अल्लाह से तौबा कर लेना, वैसे कैंसर पेशेंट्स तो माफ नहीं करेंगे, ये पक्का है।

-रोजलीन ने एक दूसरे पोस्ट में लिखा है- या अल्लाह, आने वाले रमजान में सब के गुनाह माफ करना और जो जानबूझकर मरते हुए कैंसर पेशेंट्स को और तकलीफ दे रहे हैं, उनको इस दुनिया में जरूर सजा देना, आमीन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+