'डिलीवरी बॉय को मार देता लेकिन...' आखिर क्यों मारना चाहते थे रोनित रॉय? जानें क्या है पूरा मामला

Ronit Roy: टीवी और बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रोनित रॉय सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ जुड़े रहते हैं। एक्टर अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। लेकिन इस बार एक्टर का सोशल मीडिया पर गुस्सा फूट पड़ा। एक्टर ने एक डिलीवरी बॉय पर भड़ास निकाली।

हाल ही में अभिनेता रोनित रॉय एक स्विगी डिलीवरी बॉय पर गुस्सा जाहिर कर ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे उसकी जान बाल-बाल बची। एक्टर ने पोस्ट कर लिखा, 'स्विगी, मैंने आपके एक राइडर को लगभग समझिए मार ही डाला था। इलेक्ट्रिक मोपेड को चलाने का मतलब ये नहीं कि वो सामने से आनेवाली ट्रैफिक के बीच गलत साइड से चलाएं। लेकिन क्या आपको उनकी जान की कोई परवाह है या फिर ये बिजनस है और सब कुछ हमेशा की तरह ही चलता रहेगा?'

Ronit Roy

रोनित रॉय ने इस पोस्ट पर स्विगी ऐप को भी टैग किया। एक्टर का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं पोस्ट पर कमेंट कर फूड डिलीवरी एप स्वीगी ने लिखा, "हाय रोनित, हम ये उम्मीद करते हैं कि हमारा डिलीवरी पार्टनर सभी ट्रैफिक नियमों का पालन करें, इसका हमने हमेशा ध्यान दिया है। इस मामले में एक्शन लेने के लिए अगर आपके पास कोई भी जानकारी है तो हमसे तुरंत साझा करें।"

वहीं इसके अलावा कई लोगों ने रोनित रॉय को जमकर ट्रोल भी किया। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा कि, "इसमें स्वीगी की क्या गलती है अगर डिलीवरी बॉय की ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं कर रहा है।" वहीं एक यूजर ने लिखा, "डिलीवरी बॉय के खिलाफ जल्द से जल्द सख्त एक्शन लेना चाहिए।" इस तरह से फैंस तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

बता दें कि, रोनित रॉय ने कुछ दिनों पहले अपनी पत्नी नीलम बोस रॉय के साथ 20वीं सालगिरह पर दूसरी बार सात फेरे लिए थे। उन्होंने गोवा के एक मंदिर में एक-दूसरे से शादी की थी। इस खास मौके की कई तस्वीरें एक्टर ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। जिसमें दोनों सिंपल अंदाज में नजर आए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+