रोहित शेट्टी ने 'लेडी सिंघम' की कहानी पर जल्द काम शुरू करने का दिया इशारा, बोले- 'शक्ति शेट्टी की कहानी'

दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की लेडी सुपरस्टार हैं। हाल ही में वो सिंघम अगेन में 'लेडी सिंघम' शक्ति शेट्टी के किरदार में नजर आईं। इस फिल्म को रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया है। ये पहली बार नहीं है जब रोहित और दीपिका ने साथ काम किया है। इसके पहले वो चेन्नई एक्सप्रेस में मीनाम्मा के किरदार में शाहरुख खान के अपोजिट नजर आ चुकी हैं।

बीते दिनों सिंघम अगेन के डायेरक्टर ने दीपिका के किरदार पर बात की थी। साथ ही कहा था कि कॉप यूनिवर्स की अगली फिल्म लेडी कॉप की होगी। दीपिका के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा था, उन्होंने अपने दोनों किरदारों को शानदार तरीके से निभाया है। हाल ही में एक इंटरव्यू में रोहित शेट्टी से पूछा गया कि उनका पसंदीदा किरदार कौन सा है।

Rohit Shetty hints at starting work on the story of Lady Singham soon

रोहित ने दिया जवाब
इसपर जवाब देते हुए उन्होंने कहा, "शक्ति शेट्टी की कहानी तो आगे चलकर बनेगी, लेकिन फिलहाल, मीनाम्मा मेरे दिल के बेहद करीब है।" उन्होंने अपने पसंदीदा किरदार से जुड़ी यादें भी साझा किया। साथ ही, उन्होंने बताया कि परफेक्ट कॉमेडी परफॉर्मेंस के लिए समय और एक्टर-डायरेक्टर के बीच अच्छी समझ होना बहुत जरूरी है। वहीं, मुकेश छाबड़ा के साथ एक दूसरी बातचीत में रोहित शेट्टी ने बताया कि दीपिका को मीनाम्मा के अनोखे अंदाज को अपनाने में चार दिन का वक्त लगा। उन्होंने अपनी झिझक को छोड़कर ऐसा अभिनय किया जो फिल्म की कॉमेडी के साथ पूरी तरह फिट बैठा। दीपिका की मेहनत से मीनाम्मा की "बकवास डिक्शनरी" वाली बोली तैयार हुई, जो आज भी लोगों की पसंदीदा है और हमेशा यादगार रहेगी।

स्टैंडअलोन बनेगी फिल्म
हाल ही में एक इंटरव्यू में शेट्टी ने दीपिका के किरदार के साथ एक स्टैंडअलोन फिल्म बनाने के बारे में बात की और बताया कि इसे कॉप यूनिवर्स में पेश करने में समय क्यों लग रहा है। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि किरदार के लिए सही स्क्रिप्ट हो। रोहित ने बताया कि अभी स्क्रिप्ट नहीं लिखी गई है। हालांकि उनके पास एक आइडिया है, लेकिन टीम अभी भी कहानी की दिशा तय कर रही है।

200 करोड़ी हुई सिंघम अगेन
रोहित शेट्टी की लेटेस्ट फिल्म सिंघम अगेन में दीपिका पादुकोण लेडी सिंघम यानी शक्ति शेट्टी की भूमिका में हैं। उनके दमदार रोल को दर्शकों का खूब प्यार मिला है। यह फिल्म 1 नवंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म को दर्शकों से ठीक ठाक रिस्पॉन्स मिल रहा है। हालांकि फिल्म ने 200 करोड़ का आंकड़ां पार कर लिया है। ये मेकर्स का दावा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+