Rohit Shetty: सर्जरी के 12 घंटे बाद सेट पर वापस लौटे रोहित शेट्टी, सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बताया कैसी है हालत
फिल्म इंडियन पुलिस फोर्स के एक्शन सीन को शूट करने के दौरान रोहित शेट्टी को गंभीर चोटें आई। जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल जाना पड़ा। लेकिन, वह सर्जरी कराने के कुछ घंटे बाद ही सेट पर वापस लौट आए।
Rohit Shetty: बॉलीवुड के जाने माने निर्देशक रोहित शेट्टी इन दिनों अपनी अपकमिंग वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच शनिवार को निर्देशक से जुड़ी एक परेशान कर देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, रोहित शेट्टी इंडियन पुलिस फोर्स की शूटिंग कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ एक हादसा हो गया जिसकी वजह से उनके हाथों में गंभीर चोटें आ गई। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। लेकिन, सर्जरी के कुछ घंटे बाद ही वह वापस फिल्म के सेट पर लौट गए।

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने दिया अपडेट
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने रोहित शेट्टी के साथ सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में वह रोहित शेट्टी के बारे बात करते हैं और उनका हाल बताते हुए कहते हैं कि, हम सभी के फेवरेट एक्शन मास्टर हमारे साथ हैं। कल इनके साथ एक दुखद घटना हुई। इसके बाद सिद्धार्थ रोहित से पूछते हैं कि, 'सर अब आपको कैसा महसूस हो रहा है?' रोहित शेट्टी कहते हैं, सबसे पहले उन सभी शुक्रिया अदा करना चाहूंगा, जो मेरे ठीक होने की दुआ कर रहे थे। कुछ ज्यादा नहीं हुआ है. बस दो टांके आए हैं'।
रोहित शेट्टी को बताया इंस्पीरेशन
अभिनेता ने ये वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, 'हम सभी रोहित सर के एक्शन के प्यार और उनके द्वारा निर्देशित स्टंट के प्रति उनके जुनून के बारे में जानते हैं। देर रात एक कार स्टंट करते समय उनके साथ दुखद हादसा हुआ। सर्जरी के बाद वह 12 घंटे से भी कम समय में सेट पर वापस आ गए हैं। सर, आप हम सभी के लिए इंस्पीरेशन हैं।'
रोहित शेट्टी के हाथ में आई चोट
शुक्रवार रात रामोजी फिल्म सिटी में शूटिंग के दौरान रोहित शेट्टी के हाथ में चोट लग गई। रोहित ने घटना के तुरंत बाद अपनी शूटिंग फिर से शुरू की। 'इंडियन पुलिस फोर्स' की बात करें तो इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा, विवेक ओबेरॉय और शिल्पा शेट्टी मुख्य भूमिका में हैं। इसका प्रीमियर विशेष रूप से प्राइम वीडियो पर होगा।












Click it and Unblock the Notifications