Rohit Sharma Death: भोजपुरी इंडस्ट्री को बड़ा झटका, एक्टर-डायरेक्टर रोहित शर्मा की दर्दनाक मौत, ट्रक ने कुचला

Rohit Sharma Death: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आ रही है। खबर है कि भोजपुरी एक्टर और डायरेक्टर रोहित शर्मा की गत 21 जुलाई 2026 (मंगलवार) की सुबह एक दर्दनाक हादसे में मौत हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रोहित शर्मा बाइक पर सवार थे, तभी रॉन्ग साइड से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें बुरी तरह कुचल दिया। सड़क पर मौजूद लोगों और पुलिस ने एक्टर को तुरंत ही अस्पताल पहुंचाया लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

रोहित शर्मा की सड़क दुर्घटना में मौत
जानकारी के अनुसार रोहित शर्मा के साथ बाइक पर उनके एक दोस्त भी मौजूद थे, जो इस एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और फिलहाल अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। उस खबर से पूरी भोजपुरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

Rohit Sharma Death

रोहित की बाइक को ट्रक ने मारी जबरदस्त टक्कर

रोहित शर्मा के भाई मंजेश ने दैनिक भास्कर से बात करते हुए कहा- गत 20 जुलाई 2026 की शाम रोहित शर्मा मलिहाबाद एक भोजपुरी फिल्म की शूटिंग पर गए थे। साथ में उनका दोस्त भी था लेकिन 21 जुलाई 2026 के तड़के जब दोनों बाइक पर वापस लौट रहे थे, तो रॉन्ग साइड से आ रहे एक ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और दोनों को कुचल दिया। जानकारी के अनुसार वह ट्रक गुडंबा के रिंग रोड पर टीवीएस शोरूम के सामने डिवाइडर तोड़कर रॉन्ग साइड से तेज रफ्तार से आ रहा था।

हेलमेट टूटा, सिर और पैर पर लगी थीं गंभीर चोटें

-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक घिसटते हुए सड़क पर काफी दूर तक चली गई थी। रोहित शर्मा का हेलमेट भी टूट गया था। एक्टर के पैर और सिर पर गंभीर चोटें आई थीं। जानकारी के अनुसार एक्सीडेंट के तुरंत बाद ट्रक ड्राइवर घटनास्थल से फरार हो गया था।

-वहीं जब पुलिस मौके पर पहुंचीं, तो रोहित शर्मा और उनके दोस्त को गंभीर हालत में राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान रोहित शर्मा की मौत हो गई। वहीं दोस्त शोभित का इलाज फिलहाल चल रहा है लेकिन उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

रोहित शर्मा के परिवार में कौन कौन?

रोहित शर्मा की मौत के बाद अब उनके परिवार में पिता मगन शर्मा, मां गायत्री और छोटा भाई मंजेश रह गए हैं। रोहित के पिता फर्नीचर का काम करते हैं। भाई ने बताया कि रोहित ने कुछ समय पहले फिल्में बनाना छोड़ दिया था क्योंकि उन पर परिवार की कुछ जिम्मेदारियां आ गई थीं। हाल ही में उन्हें इंडस्ट्री में ए अच्छा ऑफिर मिला, तो वह फिल्म की शूटिंग के लिए मलिहाबाद गए थे।

जांच में जुटी पुलिस, ड्राइवर की तलाश जारी

अब पुलिस इस मामले की बारीकी से जांच कर रही है। इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया- ट्रक का नंबर पता चल गया है और ड्राइवर को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। रोहित शर्मा के शव का पोस्टमार्टम हो चुका है, जिसके बाद उनका शव परिवार को सौंप दिया गया है। रोहित शर्मा की मौत से भोजपुरी इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। आपको बता दें कि उन्होंने कई सुपरहिट भोजपुरी फिल्मों में काम किया था। वह कई फिल्मों के डायरेक्टर भी रह चुके थे। साथ ही भोजपुरी एल्बम में कई गाने भी गाए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+