'खतरों के खिलाड़ी 13' में स्टंट करते हुए रोहित रॉय हुए घायल, चोट के चलते लौटेंगे मुंबई, जानें क्या हुई बात

Rohit Roy Injured: खतरों के खिलाड़ी 13 की शूटिंग के दौरान एक्टर रोहित रॉय को गंभीर चोट लग गई है। एक स्टंट करते हुए वह घायल हो गए है और अब उन्हें ठीक होने के लिए वापिस मुंबई भेजा जा रहा है।

rohit roy

Rohit Roy Injured: इस समय टीवी का फेमस स्टंट बेस्ट रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 13' सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। ये शो अभी तक ऑन एयर नहीं हुआ है लेकिन इसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है। इसी शो में हिस्सा बनकर एक्टर रोहित रॉय भी केप टाउन पहुंचे हैं। वह इस शो के लिए पहले से ही बहुत उत्साहित थे और साउथ अफ्रीका में इसकी शूटिंग पर मस्ती भी कर रहे थे। अब खबर है कि एक स्टंट के दौरान रोहित रॉय बुरी तरह से घायल गए हैं। रोहित रॉय को गंभीर चोट लगी है और इस वजह से उन्हें वापस मुंबई भेजा जा रहा है।

रोहित रॉय को स्टंट के दौरान लगी गंभीर चोट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर रोहित रॉय को एक स्टंट के दौरान गंभीर चोट लग गई और वह बुरी तरह जख्मी हो गए हैं। एक सोर्स ने ईटाइम्स को बताया कि शो के मेकर्स पूरी कोशिश कर रहे हैं कि रोहित रॉय की चोट जल्दी ठीक हो जाए और वह शो में बने रहें, लेकिन उनकी चोट को ठीक होने में समय लग रहा है। ऐसे में उन्हें इस शो के लिए पूरी तरह से ठीक होने में काफी वक्त लगेगा। इसी वजह से रोहित रॉय बहुत दुखी हो गए हैं। खबर है कि चोट की वजह से रोहित रॉय को वापस मुंबई भेजा जा रहा है।

स्टंट और सेफ्टी पर रोहित रॉय ने कही ये बात
रोहित रॉय ने कुछ समय पहले स्टंट बेस्ट रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 13' को लेकर कहा था कि वह जानते हैं कि मेकर्स शो में सभी की सेफ्टी का पूरा ध्यान रखते हैं। इसके अलावा वह अपनी सेफ्टी का खुद भी पूरी तरह से ध्यान रखेंगे। वेकिन अब रोहित रॉय के 'खतरों के खिलाड़ी 13' शो से बाहर होने पर उनके फैंस को बुरी तरह झटका लगा है। हालांकि अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि रोहित रॉय को कौन से स्टंट के दौरान चोट लगी और कहां पर चोट लगी है।

रोहित शेट्टी शो को कर रहे हैं होस्ट
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ऐश्वर्या शर्मा को भी एक स्टंट के दौरान गंभीर चोट लग गई थी। उन्होंने चोट लगी हुईं अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर भी की थीं। जानकारी के अनुसार 'खतरों के खिलाड़ी 13' को रोहित शेट्टी होस्ट कर रहे हैं। इस सीजन में शिव ठाकरे, डेजी शाह, ऐश्वर्या शर्मा, शीजान खान, अंजलि आनंद और अर्चना गौतम जैसे कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया है। शो की ऑन-एयर डेट्स का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+