कौन थे रोहित बल जिनकी मौत से बॉलीवुड में पसरा मातम, जानें कैसे हुई मौत और किस लिए थे मशहूर
Fashion Designer Rohit Bal Died: बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि रोहित बल का निधन हो गया है। फैशन डिजाइनर की मौत की खबर से पूरे बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।
63 साल की उम्र में रोहित बल का निधन
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 63 साल की उम्र में रोहित बल ने कार्डियक अरेस्ट के चलते इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। जानकारी के अनुसार रोहित बल पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। वह लंबे समय से हार्ट की बीमारी से जूझ रहे थे। इसके बाद काफी दिनों तक अस्पताल में उनका ट्रीटमेंट भी चला था।

लंबे समय से बीमार थे रोहित बल
आपको बता दें कि करीब 2 हफ्ते पहले ही रोहित बल ने अपने लंबे ट्रीटमेंट के बाद इंडस्ट्री में अपना कमबैक शो किया था और ऐसे में गत 1 नवंबर 2024 को उनका निधन हो गया। रोहित बल के निधन से पूरे फैशन वर्ल्ड में मातम पसर गया है। आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक दिवंगत फैशन डिजाइनर को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
कौन थे रोहित बल और वह इंडस्ट्री में इतना फेमस क्यों थे-
-8 मई 1961 को जन्मे रोहित बल मूल रूप से जम्मू-कश्मीर के रहने वाले थे।
-उन्होंने दिल्ली के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी से अपनी पढ़ाई पूरी की थी।
-इसके बाद उन्होंने फैशन वर्ल्ड में अपना करियर बनाने का फैसला किया था।
-साल 1990 के दशक में वह एक मशहूर फैशन डिजाइनर बन गए थो।
क्यों फेमस हुए थे रोहित बल
-रोहित बल जब इंडस्ट्री में आए तब उन्होंने अपना खुद का फैशन लेबल बनाया था, जिसने उन्हें खास पहचान दिलाई थी।
-उनके कपड़ों की डिजाइन में एक खासियत थी। उनके डिजाइन किए हुए आउटफिट्स में कमल या मोर की आकृति जरूर शामिल होती थी। इसी ट्रेडमार्क ने उन्हें फेमस बना दिया था।
-इसके अलावा रोह्त बल अपने डिजाइन किए गए कपड़ों मे वेलवेट और ब्रोकेड जैसे फैब्रिक का इस्तेमाल भी करते थे।
-उन्होंने बॉलीवुड के कई स्टार्स के लिए कपड़े डिजाइन किए थे। वह अमिताभ बच्चन के फेमस क्विज रिएलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति के लिए भी कपड़े डिजाइन कर चुके हैं।
इस शो में आखिरी बार नजर आए थे रोहित बल
रोहित बल ने गत 13 अक्टूबर 2024 को दिल्ली के इंपीरियल होटल में अपने कलेक्शन कायनात: ए ब्लूम इन द यूनिवर्स को लैक्मे इंडिया फैशन वीक में उतारा था। ये उनका कमबैक शो था और अब उनका आखिरी शो भी बन गया है। इस शो की शो-स्टॉपर बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे थीं।
कैसे हुई रोहित बल की मौत
-मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोहित बल के एक करीबी दोस्त ने बताया कि कमबैक शो से पहले फैशन डिजाइनर आईसीयू में भर्ती थे।
-फिर अचानक गत 30 अक्टूबर 2024 को उनकी तबीयत बिगड़ी और गत 1 नवंबर 2024 कार्डियक अरेस्ट से उनकी मौत हो गई।
-आज यानी 2 नवंबर 2024 की शाम 5 बजे दिल्ली के लोधी रोड श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications