47 साल की उम्र में रॉकस्टार ब्रैड अर्नोल्ड ने दुनिया को कहा अलविदा, इस गंभीर बीमारी से थे पीड़ित
मशहूर रॉक बैंड '3 डोर्स डाउन' के लीड सिंगर ब्रैड अर्नोल्ड का 47 साल की उम्र में निधन हो गया है। वे लंबे समय से स्टेज 4 किडनी कैंसर से जूझ रहे थे। शनिवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके जाने से दुनियाभर के संगीत प्रेमियों में गहरा शोक है।

'3 डोर्स डाउन' बैंड ने ब्रैड अर्नोल्ड के निधन की पुष्टि करते हुए आधिकारिक बयान जारी किया। बैंड ने कहा, "ब्रैड अर्नोल्ड ने कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बहादुरी से लड़ते हुए दुनिया को अलविदा कहा। वे अपनों के बीच, शांति से सोते हुए इस दुनिया से चले गए।" कुछ समय पहले ब्रैड अर्नोल्ड ने खुद सामने आकर बताया था कि वे स्टेज 4 किडनी कैंसर से पीड़ित हैं। इसके बाद से उनके प्रशंसक लगातार उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे थे।
1995 में शुरू हुआ था '3 डोर्स डाउन' का सफर
ब्रैड अर्नोल्ड के नेतृत्व में 1995 में मिसिसिपी से '3 Doors Down' बैंड की शुरुआत हुई।'Kryptonite' से मिली, जिसने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया। 'Kryptonite' की जबरदस्त सफलता ने बैंड को ग्रैमी अवॉर्ड नामांकन तक पहुंचाया। खास बात यह है कि ब्रैड ने यह गाना सिर्फ 15 साल की उम्र में, अपनी मैथ्स क्लास के दौरान एक कागज़ पर लिखा था।
पहला एल्बम बना सुपरहिट
'Kryptonite' के बाद बैंड का पहला एल्बम 'The Better Life' रिलीज़ हुआ। इस एल्बम की 60 लाख से ज्यादा कॉपियां बिकीं, जो उस दौर में बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। साल 2003 में आए गाने 'When I'm Gone' के लिए बैंड को दूसरा ग्रैमी नामांकन मिला। इसके बाद '3 Doors Down' की गिनती दुनिया के बड़े रॉक बैंड्स में होने लगी।
आसान शब्दों में दिल से जुड़ने वाला संगीत
ब्रैड अर्नोल्ड अपनी सीधी, सच्ची और भावनात्मक गीत लेखन शैली के लिए जाने जाते थे। उनके गाने आम लोगों की भावनाओं को छूते थे, यही वजह है कि वे हर उम्र के श्रोताओं में लोकप्रिय रहे। अपने करियर में '3 Doors Down' ने छह स्टूडियो एल्बम रिलीज़ किए। 2016 में आया 'Us and the Night' उनका आखिरी एल्बम था।
उनके मशहूर गानों में शामिल हैं:
- Loser
- Duck and Run
- Be Like That
'Be Like That' गाना 2001 की हिट फिल्म 'American Pie 2' का हिस्सा था, जिसे आज भी लोग बड़े चाव से सुनते हैं।












Click it and Unblock the Notifications