'रावण' बने यश ने महाकालेश्वर मंदिर में लिया आशीर्वाद, अगले हफ्ते शुरू करेंगे 'रामायण' की शूटिंग

Yash: इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। रॉकिंग स्टार के नाम से पहचाने जाने वाले एक्टर यश अगले हफ्ते मुंबई में 'रामायण पार्ट 1' की शूटिंग जॉइन करने जा रहे हैं। इस पौराणिक फिल्म की अपनी यात्रा की शुभ शुरुआत के लिए, उन्होंने सबसे पहले उज्जैन में बाबा श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान का आशीर्वाद लिया है। यश की ये मंदिर यात्रा उनकी उस खास परंपरा को दिखाती है, जहां वो हर नई फिल्म की शुरुआत भगवान के दर्शन से ही करते हैं।

इस फिल्म में अहम किरदार निभाने के साथ-साथ यश इसे अपने बैनर मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस और नमित मल्होत्रा की प्राइम फोकस स्टूडियोज के साथ मिलकर को-प्रोड्यूस भी कर रहे हैं। एक एक्टिव को-प्रोड्यूसर के तौर पर यश इस मेगाप्रोजेक्ट के हर पहलू पर टीम के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। खबरे हैं कि वो अप्रैल के अंत से अपनी शूटिंग शुरू करेंगे।

Yash

रिपोर्ट्स की माने तो यश इस फिल्म में रावण के किरदार में नजर आएंगे। उनके साथ फिल्म में साई पल्लवी और रणबीर कपूर अहम किरदार में होंगे। हालांकि मेकर्स ने अभी तक यश के किरदार की ऑफिशियल घोषणा नहीं की है। वहीं, रणबीर और साई की सेट से कुछ फोटोज वायरल हुईं थी। जिसके बाद ऐसी खबरें हैं कि वो दोनों राम-सीता के किरदार में नजर आएंगे।

प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा, जो हॉलीवुड और इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में सबसे प्रभावशाली भारतीय नामों में से एक माने जाते हैं, इस वक्त भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े पौराणिक महाकाव्य प्रोजेक्ट को सपोर्ट कर रहे हैं। फेमस डायरेक्टर नितेश तिवारी की 'रामायण' एक बेहतरीन कहानी, एडवांस तकनीक और एक जबरदस्त सिनेमाई विज़न के साथ आ रही है, जो पौराणिक फिल्मों का स्टैंडर्ड ही बदलने वाली है, और इसे दुनिया भर के दर्शक जरूर पसंद करेंगे।

फिल्म को मेकर्स दो पार्ट में रिलीज करने की प्लानिंग में हैं। 'रामायण पार्ट 1' दिवाली 2026 में रिलीज़ होने के लिए तैयार है, इसके बाद 'रामायण पार्ट 2' दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में आएगी। फिल्म को दंगल फेम नितीश तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+