क्या सारा अली खान को डेट कर रहे हैं क्रिकेटर रियान पराग ? क्या शुभमन गिल को मिला धोखा या फिर कुछ और है बात

Sara ali Khan and Riyan Parag: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान अपनी चुलबुली एक्टिंग के साथ साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में छाई रहती हैं। कुछ समय पहले तक सारा अली खान का नाम भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ जोड़ा जा रहा था और उनके लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

सारा अली खान और रियान पराग
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि सारा अली खान इन दिनों भारतीय क्रिकेटर रियान पराग को डेट कर रही हैं। हालांकि इस बारे में आधिकारिक रूप से कुछ भी नहीं कहा गया है लेकिन क्रिकेटर रियान पराग की यूट्यूब हिस्ट्री वायरल होने के बाद से इस बात को जोरदार हवा मिल रही है।

sara ali khan

बड़ी कंट्रोवर्सी का हिस्सा बने रियान पराग
गत 26 मई को ही आईपीएल 2024 खत्म हुआ है। इस सीजन की ट्रॉफी केकेआर ने अपने नाम की है। आईपीएल के इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स के बैट्समैन रियान पराग ने भी शानदार प्रदर्शन किया था। लेकिन रियान ने आईपीएल खत्म होने के बाद कुछ ऐसा कर दिया है जिसके बाद वो एक बड़ी कंट्रोवर्सी का हिस्सा बन गए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारतीय क्रिकेटर रियान पराग की यूट्यूब हिस्ट्री वायरल हो गई है, जिसमें उन्होंने सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान और चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे को सर्च किया हुआ है। हालांकि इस बाते के लीक होने के बाद से लोग सोशल मीडिया पर रियान की जमकर आलचना कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग उनका मजाक भी उड़ा रहे हैं।

हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि रियान पराग गुपचुप तरीके से सारा अली खान को डेट कर रहे हैं। लेकिन इस बात में कितनी सच्चाई है इसके बारे में अभी तक किसी को पता नहीं चल पाया है। आपको बता दें कि इससे पहले सारा अली खान का नाम भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ भी जोड़ा गया था। लेकिन शुभमन गिल को लेकर जब करण जौहर ने सारा से सवाल किया था तो एक्ट्रेस ने साफ कहा था- आप गलत सारा से शुभमन के बारे में पूछ रहे हैं।

जानकारी के अनुसार भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल को कई बार सारा अली खान के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए देखा गया था। दोनों को कई बार रेस्तरां में एक साथ डिनर करते हुए स्पॉट किय था लेकिन दोनों ने अपने रिलेशन को लेकर कभी कुछ नहीं कहा था। वहीं क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के दौरान शुभमन गिल का नाम सचन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर के साथ जोड़ा गया था। ऐसे में लोगों ने सारा अली खान पर शुभमन गिल को धोखा देने का आरोप भी लगाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+