Rituraj Singh Death: 'अनुपमा' सीरियल से क्यों गायब हुए थे ऋतुराज सिंह? क्या पहले ही हुआ था कोई हादसा या फिर...

Rituraj Singh Anupamaa Serial: टीवी के फेमस शो 'अनुपमा' में उनके अमेरिका वाले बॉस का किरदार निभाने वाले एक्टर ऋतुराज सिंह की मौत की खबर ने सभी को हैरान कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर लंबे समय से बीमार चल रहे थे। फिलहाल कार्डियक अरेस्ट के चलते उनका निधन हो गया है। 59 की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।

'अनुपमा' में ऋतुराज सिंह का दमदार किरदार
'अनुपमा' में ऋतुराज सिंह के किरदार को दर्शकों का जमकर प्यार मिल रहा था। एक्टर ऋतुराज सिंह सीरियल में एक रेस्तरां के मालिक यशपाल का किरदार निभा रहे थे। लेकिन शो के बीच में ही अचानक उनका किरदार कहीं गायब हो गया था।

Rituraj Singh

सीरियल के बीच में ही गायब हो गए थे ऋतुराज
सीरियल 'अनुपमा' में जब लीड एक्ट्रेस रूपाली गांगुली विदेश पहुंची थीं तो ऋतुराज सिंह उनके खड़ूस बॉस के किरदार में नजर आए थे। ये किरदार इतना खड़ूस था कि दर्शक को भी उनसे नफरत होने लगी थी, लेकिन अनुपमा की अच्छाई से सबकुछ ठीक हो रहा था। फिर एक दिन उनका किरदार गायब हो गया। कहा जा रहा था कि सीरियल में लीप के बाद एक बार फिर से ऋतुराज के किरदार की धांसू एंट्री होगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ और वह शो से गायब ही हो गए।

रोहित शेट्टी के साथ किया था काम
अब ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि जिस दौरान 'अनुपमा सीरियल से उनका किरदार गायब हुआ था उसी समय उन्हें हार्ट अटैक आया था। उसके बाद से ही वह काफी बीमार हो गए थे। उन्होंने अपने काम से ब्रेक ले लिया था और अस्पताल में उनका इलाज भी चल रहा था। अनुपमा के बाद उन्हें रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनी वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' में सबसे बड़े विलेन का किरदार निभाते हुए देखा गया था।

अस्पताल में भर्ती थे ऋतुराज सिंह
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऋतुराज सिंह अग्नाशय से जुड़ी किसी बीमारी से पीड़ित थे और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। गत 19 फरवरी को उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ और ऐसे में उनकी मौत हो गई। उनके निधन की खबर सुनते ही आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक हैरान हो गए हैं। लोगों ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। वहीं एक्टर के अच्छे दोस्त अमित बहल ने इस खबर की पुष्टि की है और साथ ही दुख भी जताया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+