Rituraj Singh Death: ऋतुराज सिंह का शाहरुख खान के साथ था ऐसा कनेक्शन, कहा था- मैं मुसीबत में हुआ तो वो....

Rituraj Singh and Shah Rukh Khan: फिल्म 'दंगल' की 'छोटी बबीता' सुहानी भटनागर की मौत की खबर के बाद ही अब ऋतुराज सिंह के निधन से बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर ऋतुराज सिंह का 59 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया है। ऋतुराज सिंह कुछ समय पहले तक टीवी शो 'अनुपमा' में नजर आ रहे थे।

ऋतुराज सिंह-शाहरुख खान की दोस्ती
ऋतुराज सिंह कई टीवी शोज और बॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा रह चुके थे। लेकिन बहुत ही कम लोग जानते हैं कि ऋतुराज सिंह और सुपरस्टार शाहरुख खान के बीच गहरी दोस्ती थी। दोनों स्ट्रगल के दिनों से साथ थे। दोनों ने दिल्ली में एकसाथ थिएटर भी किया था। ऋतुराज सिंह हमेशा कहते थे कि जब भी वह मुसीबत में होंगे, तो शाहरुख खान ही सबसे पहले उनके पास आएंगे।

Rituraj Singh

बेस्ट फ्रेंड थे ऋतुराज सिंह और शाहरुख खान
ऋतुराज सिंह और शाहरुख खान ने बैरी जॉन के एक्टिंग स्टूडियो से शुरुआत की थी। दोनों बॉलीवुड में हीरो बनना चाहते थे। ऐसे में दोनों बैरी जॉन के थिएटर ग्रुप टीएजी यानी थिएटर एक्शन ग्रुप का हिस्सा रह चुके थे। दिल्ली में रहने के दौरान ऋतुराज सिंह और शाहरुख की दोस्ती काफी गहरी भी हो गई थी।

शाहरुख खान से एक साल बड़े थे ऋतुराज
ऋतुराज सिंह उम्र में सुपरस्टार शाहरुख खान से सिर्फ एक साल बड़े थे। आपको बता दें कि ऋतुराज बैरी जॉन के थिएटर ग्रुप में 11 साल से जुड़े थे। लेकिन शाहरुख उनके पांच साल बाद थिएटर पहुंचे थे। इसके बावजूद दोनों की पक्की दोस्ती हो गई थी।

'वो मुझे वैनिटी में बुलाते और सिगरेट पीते थे'
इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत करते हुए एक बार ऋतुराज सिंह ने बताया था कि वह और शाहरुख एकदम चड्डी-बड्डी यार थे। दोनों एक-दूसरे के कपड़े भी पहन लेते थे। दोनों साथ में काफी वक्त गुजारते थे। शाहरुख खान कई बार ऋतुराज को अपनी वैनिटी वैन में बुला लेते और साथ में सिगरेट भी पीते थे।

शाहरुख के स्टारडम से कभी नहीं हुई जलन
जहां शाहरुख खान इतने बड़े स्टार बन गए, वहीं ऋतुराज सिंह इंडस्ट्री में स्ट्रगल ही करते रह गए थे। लेकिन उनके अंदर कभी दोस्त की सक्सेस को देखकर जलन नहीं हुई। ऋतुराज को ये देखकर बहुत खुशी होती थी कि शाहरुख जब भी उनसे मिलते तो वही पुराने दोस्त की तरह बर्ताव करते थे। ऋतुराज सिंह का उनके दोस्त शाहरुख खान के घर पर आना-जाना भी था।

फेमस टीवी एक्टर थे ऋतुराज सिंह
आपको बता दें कि ऋतुराज सिंह ने साल 1993 में जी टीवी पर प्रसारित होने वाले सीरियल से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। वह अपनी बात , ज्योति , हिटलर दीदी , शपथ , वॉरियर हाई , आहट अदालत , दीया और बाती हम जैसे कई टीवी शोज में अलग-अलग भूमिकाएं निभाई हैं। उन्होंने कलर्स टीवी के धारावाहिक लाडो 2 में बलवंत चौधरी की दमदार भूमिका निभाई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+