बिग बॉस का कैमरामैन कहे जाने पर भड़के रितेश सिंह, राखी सावंत के नाम पर आया गुस्सा

मुंबई, फरवरी 24। बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन कही जाने वाली एक्ट्रेस राखी सावंत ने हाल ही में रितेश सिंह के साथ अपने रिश्तों को खत्म किया है। ब्रेकअप के बाद से ही राखी और रितेश को लेकर मीडिया में कई तरह की खबरें सामने आई हैं। कुछ लोगों ने तो रितेश को बिग बॉस का कैमरामैन तक बता दिया था, जिस पर अब रितेश की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने बुधवार को इंस्टाग्राम पर लाइव चैट के दौरान कहा कि हां वो बिग बॉस के कैमरामैन हैं, और किसी को कुछ बोलना है तो बोल लो।

कैमरामैन कहे जाने पर बोले रितेश सिंह

कैमरामैन कहे जाने पर बोले रितेश सिंह

आपको बता दें कि रितेश जब इंस्टाग्राम पर लाइव चैट के लिए आए तो लोगों ने उनसे राखी को लेकर ही अधिक सवाल किए। एक यूजर ने सबसे पहले पूछा कि राखी कहां हैं? तो इस पर रितेश ने कहा कि उन्हें नहीं पता। इसके अलावा एक यूजर ने पूछा कि आपको कुछ दिनों से बिग बॉस का कैमरामैन कहा जा रहा है तो इस पर रितेश ने कहा कि 'हां यार मैं कैमरामैन हूं, मैंने बिग बॉस में काम किया था और क्या बोला चाहते हो, तुम्हारे बोलने से थोड़ी कुछ होता है, इसलिए मुझे कैमरामैन कहो या कुछ और वो आपकी मर्जी है।

कंगना के शो में जाएंगे रितेश सिंह?

कंगना के शो में जाएंगे रितेश सिंह?

इस लाइव चैट के दौरान एक यूजर ने रितेश ने सिंह से पूछा कि क्या वो कंगना रनोट के शो लॉक-अप में जा रहे हैं? इस सवाल का जवाब देते हुए रितेश ने कहा, 'आप अभी उसको कंफर्म न्यूज ना माने, निश्चित रूप से अगर मैं जाऊंगा तो मैं अनाउंस करूंगा, लेकिन अभी कुछ कंफर्म नहीं है'। इस दौरान रितेश ने एक यूजर को फटकार भी लगा दी। दरअसल, एक यूजर ने रितेश से पूछ लिया कि क्या राखी सावंत को परेशान करने की सोच रहे हैं तो उन्होंने कहा कि राखी सावंत को कोई भला परेशान कर सकता है।

राखी के रियल पति थे रितेश सिंह?

राखी के रियल पति थे रितेश सिंह?

आपको बता दें कि रितेश और राखी ने कथित तौर पर 2019 में शादी की थी। 2 साल तक राखी और रितेश ने अपनी शादी को गुप्त रखा और बिग बॉस सीजन 15 में आखिर राखी ने रितेश को अपना पति बताया। बिग बॉस के घर में रितेश एक कंटेस्टेंट के रूप में आए थे और राखी से लड़ते हुए भी दिखे थे। हालांकि यह भी खबरें उड़ी थी कि बिग बॉस शो के लिए ही रितेश को राखी का पति बनाया गया था, क्योंकि शो खत्म होने के बाद दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए। रितेश ने बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद बताया था कि राखी के साथ उनकी शादी अमान्य थी, क्योंकि उन्होंने अभी भी अपनी पत्नी स्निग्धा प्रिया से तलाक नहीं लिया है।

ये भी पढ़ें: बिकिनी पहन Urfi ने पानी में लगाई आग, स्विमिंग पूल से बाहर निकल फैंस की बढ़ाई धड़कनें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+