अपनी बीवी समझकर फिल्ममेकर ने पकड़ा मलाइका अरोड़ा का हाथ, एहसास होने पर दिया ऐसा रिएक्शन, WATCH VIDEO
Malaika Arora: वायरल वीडियो में दिख रहा है कि मलाइका अरोड़ा के साथ चल रहे रितेश सिधवानी ने अचानक उनका हाथ पकड़ लिया। बाद में रितेश को अहसास हुआ कि उनकी पत्नी तो पीछे चल रही है।

Ritesh Sidhwani hold Malaika hand: बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन मलाइका अरोड़ा वैसे तो हर वक्त सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन इस बार एक्ट्रेस उस वक्त फिर चर्चा में आईं, जब अपनी पत्नी समझकर रितेश सिधवानी ने उनका हाथ पकड़ लिया।
(वीडियो-नीचे)
पार्टी से आ रही थीं मलाइका
मलाइका अरोड़ जब हाल ही में किसी पार्टी से आ रही थीं, तो बगल में रितेश सिधवानी और उनकी पत्नी डॉली भी साथ चल रहे थे। इस बीच पैपराजी ने एक्ट्रेस को तस्वीरें क्लिक करवाने के लिए रोकना चाहा।
रितेश ने पकड़ा मलाइका का हाथ
वायरल हो रहा ये वीडियो इंस्टेंट बॉलीवुड ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में दिख रहा है कि रितेश फोन पर बातचीत करने में बिजी हैं। और मलाइका यहां पैपराजी को पोज देने के लिए थोड़ी देर रुकती हैं। तभी रितेश मलाइका का हाथ पकड़ने लगते हैं। इस दौरान मलाइका के एक्सप्रेशंस देखने लायक थे।
अहसास हुआ कि पत्नी पीछे है
रितेश ने डॉली समझकर मलाइका का हाथ थामना चाहा। ये देखकर मलाइका को भी अजीब लगा। मलाइका के एक्सप्रेशंस देखकर लोग सोशल मीडिया पर खूब रिएक्शन दे रहे हैं। जल्द ही रितेश को अपनी गलती का अहसास हुआ और पीछे जाकर उन्होंने अपनी पत्नी डॉली का हाथ पकड़ा।
शानदार लुक में दिखीं एक्ट्रेस
मलाइका अरोड़ा के लुक की बात करें, तो एक्ट्रेस ने पार्टी के लिए सेटिन मैक्सी लुक रखा हुआ था। इस आउटफिट में थाई-हाई स्लिट और एक केप लुक था। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने लेयर्ड ब्रेसलेट के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया। पिंक लिप कलर के साथ एक्ट्रेस मिनिमल मेकअप में खूबसूरत लग रही थीं। अपने बालों को एक्ट्रेस ने बन में बांध रखा था।
खूब जमी अर्जुन-मलाइका की जोड़ी
इससे पहले मलाइका अरोड़ा नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के उद्घाटन में नजर आईं। एक्ट्रेस अपने ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ दिखीं। इस दौरान मलाइका ने कई परफॉर्मेंस भी दिए, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए। इसके अलावा पैपराजी भी समय-समय पर मलाइका अरोड़ा को स्पॉट करते हैं।
यहां देखें वीडियो-












Click it and Unblock the Notifications