सेक्स कॉमेडी फिल्मों को लेकर रितेश देशमुख का बड़ा बयान, कहा- मेरे पिता मुख्यमंत्री थे पर मुझे शर्म नहीं लगी
रितेश देशमुख ने कुछ सेक्स कॉमेडी मूवीज में काम किया है। उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें बिल्कुल फिक्र नहीं है कि उनके बच्चे बड़े होकर इन फिल्मों के बारे में क्या सोचेंगे।
मुंबई, 21 जुलाईः बॉलीवुड के कॉमेडी एक्टर रितेश देशमुख पिछले कुछ समय से फिल्मों से दूर हैं। हालांकि वह सोशल मीडिया पर अपने फैंस को हंसाते रहते हैं। उनके कॉमेडी के वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी फेमस हैं और तेजी से वायरल होते हैं। आपको बता दें कि वह बॉलीवुड इंडस्ट्री के चहीते कॉमेडी एक्टर हैं। हालांकि वह सोलो हीरो के रूप में कभी अच्छे साबित नहीं हो सके। उन्होंने ज्यादातर मल्टी स्टारर फिल्मों में ही काम किया है। वहीं उन्होंने कुछ सेक्स कॉमेडी मूवीज में भी काम किया है। उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें बिलकुल फिक्र नहीं कि उनके बच्चे बड़े होकर इन फिल्मों के बारे में क्या सोचेंगे। उन्होंने सिर्फ एक्सपेरिमेंट के लिए इस तरह की फिल्मों में काम किया है।

सेक्स कॉमेडी फिल्मों में किया काम
ईटाइम्स को दिए गए इंटरव्यू में रितेश देशमुख ने कहा- मुझे अपने रोल्स के साथ एक्सपेरिमेंट करने का भरपूर मौका मिला। ऐसे में मैंने 4 से 5 सेक्स कॉमेडी फिल्मों में काम किया। उन्होंने आगे बताया- मैंने उस वक्त सेक्स कॉमेडी फिल्मों में काम किया जब मेरे पिता विलासराव देशमुख महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री थे। मैंने कभी इस बारे में नहीं सोचा कि मेरे पिता मुझसे क्या कहेंगे। क्या इन फिल्मों में काम करने से मेरे पिता के इज्जत पर कोई आंच आएगी।

नहीं सोचा कि बच्चे क्या सोचेंगे
जानकारी के अनुसार एक्टर रितेश देशमुख ने 'मस्ती', 'ग्रैंड मस्ती', 'क्या कूल हैं' हम और 'क्या सुपर कूल हैं हम' जैसी सेक्स कॉमेडी फिल्मों में काम किया है। रितेश ने इंटरव्यू में कहा- मैं अकेला ऐक्टर हं जिसने 4-5 सेक्स कॉमेडी में काम किया है। मुझे इस पर जरा भी शर्मिंदगी महसूस नहीं होती। एक प्वाइंट के बाद और कोई ऑफर्स मेरे पास नहीं थे। मैंने कभी नहीं सोचा कि मेरे बच्चे भविष्य में अपने पिता की इन फिल्मों को लेकर क्या सोचेंगे।

पैरेंट्स ने दी पूरी आजादी
रितेश ने आगे कहा- मैंने जब ये फिल्में कीं, उस वक्त मेरे पिता महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री थे लेकिन फिर भी मैंने इन फिल्मों को चुना। मेरे पैरेंट्स ने कभी नहीं कहा कि ये करो और ये मत करो। उन्होंने मुझे अपनी मर्जी से चीजें चुनने की आजादी दी। मेरे बच्चों को तो अभी मेरे काम के बारे में कुछ पता ही नहीं है। बड़े होकर उन्हें कैसा लगेगा ये मैं नहीं सोचता।

बच्चे नहीं समझते स्टारडम का मतलब
अपने बच्चों राहिल और रियान के बारे में उन्होंने बताया कि उन्हें अभी तक पता ही नहीं कि वह एक मशहूर बॉलीवुड एक्टर के बच्चे हैं। उनके स्कूल में दोस्त उन्हें बताते हैं कि उनके पिता फिल्मों में एक्टिंग करते हैं, वो स्टार हैं। रितेश ने आगे कहा- मेरे बच्चे आज भी नहीं समझ पाते कि फैन्स और पैपराजी मेरे साथ तस्वीरें क्यों खिंचवाना चाहते हैं।

बच्चे फेम से दूर रहते हैं
रितेश ने कहा- मेरे दोनों बेटों को स्टारडम के बारे में कुछ नहीं पता। फेम एक अस्थायी चीज है। दरअसल जिसे आप फेम समझते हैं वह सिर्फ भ्रम भी हो सकता है। मेरे बच्चे स्कूल जाते हैं और उनके दोस्त बताते हैं कि तुम्हारे पिता स्टार हैं। मैं अपने बच्चों को बोलता हूं कि अपने दोस्तों को बता दो कि मेरे पिता घर चलाने और परिवार को एंटरटेन करने के लिए रोज काम पर जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications