शाहरुख खान की वजह से रितेश को लगी इस चीज की गंदी लत, पत्नी जेनेलिया ने भी जोड़े हाथ

शाहरुख खान के खास दोस्त रितेश देशमुख ने खुलासा किया कि किंग खान की वजह से उन्हें एक चीज की जबरदस्त लत लग गई। जिसे अब उनके लिए छुड़ा पाना मुश्किल हो रहा है।

मुंबई, 22 सितंबर: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी लाखों फैंस हैं। हर कोई उनकी स्टाइल का दीवाना हैं। यही वजह है कि फैंस उनकी हर चीज को फॉलो करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शाहरुख खान का एक जबरा फैन बॉलीवुड सेलिब्रिटी में भी शुमार है। जी हां हम बात कर रहे हैं मशहूर अभिनेता रितेश देशमुख की जो शाहरुख खान की हर चीज को फॉलो करते हैं।

रितेश देशमुख का बड़ा खुलासा

रितेश देशमुख का बड़ा खुलासा

रितेश देशमुख ने हाल में तमन्ना भाटिया से हुई खास बातचीत में शाहरुख खान से जुड़े कुछ किस्से शेयर करे। उन्होंने बताया कि उनकी किंग खान से पहली मुलाकात कैसे हुई थी और बादशाह की वजह से रितेश देशमुख को एक चीज की लत लग गई जिसको छुड़ा पाना अब उनके लिए काफी मुश्किल है।

जब शाहरुख खान से पहली बार मिले थे रितेश

रितेश देशमुख और तमन्ना भाटिया की इस वीडियो को नेटफ्लिक्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इस वीडियो में रितेश देशमुख कह रहे हैं कि, 'एक बार की बात है शाहरुख खान मेरे पिता से मिलने मेरे घर आए थे। मैं उन्हें अपनी आंखों के सामने अचानक देखकर हैरान एकदम से एक्साइटेड हो गया क्योंकि मैं उनका बहुत ही बड़ा फैन हूं'।

जब पहले बार रितेश ने सुना इस चीज का नाम

रितेश देशमुख ने आगे बताया कि, 'जब मैंने शाहरुख खान को अपनी आंखों के सामने देखा तो मैंने उन्हें कुछ खाने का ऑफर किया। लेकिन शाहरुख खान ने कुछ भी लेने से साफ मना कर दिया। लेकिन जब मैंने उनसे दोबारा फोर्स करते हुए पूछा तो उन्होंने जवाब में ब्लैक कॉफी कहा। इससे पहले मैंने कभी ब्लैक कॉफी का नाम सुना तक नहीं था। जब मैंने अपने शेफ को कॉफी बनाने के लिए कहा तो उन्हें भी समझ नहीं आया।

शाहरुख खान की वजह से इस रितेश को लगी इस चीज की लत

शाहरुख खान की वजह से इस रितेश को लगी इस चीज की लत

रितेश देशमुख ने तमन्ना भाटिया से आगे बातचीत करते हुए बताया कि, 'मैंने फिर किसी की मदद से शाहरुख खान के लिए ब्लैक कॉफी बनाई'। रितेश ने आगे कहा, 'मुझे बहुत देर से ब्लैक कॉफी के बारे में पता लगा और फिर मैंने वह पीनी शुरू की। अब ब्लैक कॉफी के साथ मेरा रिश्ता लव अफेयर की तरह ही हो गया है'।

रितेश देशमुख की अपकमिंग फिल्म

रितेश देशमुख की अपकमिंग फिल्म

आपको बता दें कि शशांक घोष द्वारा निर्देशित फिल्म प्लान ए और प्लान बी में रितेश देशमुख नजर आएंगे। इस फिल्म में पहली बार उनके साथ तमन्ना भाटिया स्क्रीन शेयर करेंगी। इस फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ था जिसे फैंस ने काफी पसंद किया। अब यह फिल्म 30 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+