ऋषि सुनक के PM बनने पर भारतीयों में खुशी, बिग बी समेत इन हस्तियों ने दी प्रतिक्रिया, नीतू कपूर का खास कनेक्शन
भारतीय मूल के ऋषि सुनक ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बन गए। इससे भारतीयों में खुशी की लहर है। बॉलीवुड हस्तियों ने भी इसको लेकर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी है। जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
ुभारतीय मूल के ऋषि सुनक ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बन गए। इससे भारतीयों में खुशी की लहर है। बॉलीवुड हस्तियों ने भी इसको लेकर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी है। जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। दिवंगत फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर ने उनके साथ एक अजीब कनेक्शन निकाला है। साथ ही अमिताभ बच्चन और चिरंजीवी ने भी उनके लिए चीयर किया है।

नीतू कपूर का है खास कनेक्शन
नीतू ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर ऋषि राज सूनक की एक तस्वीर साझा की है। उन्होंने ऋषि राज सुनक का ऋषि कपूर और राज कपूर से कनेक्शन निकाला है। नीतू कपूर के पति का नाम ऋषि कपूर और उसके पिता का नाम राज कपूर था।

बिग बी ने भी कही ये बात
अमिताभ बच्चन ने भी ऋषि सुनक के ब्रिटेन के पीएम बनने पर प्रतिक्रिया दी है। बिग बी ने इंस्टाग्राम पर ब्लैक ट्रैक सूट में हुडी के साथ अपनी एक कूल तस्वीर साझा की। उन्होंने लिखा कि जय भारत...अब भारतीय मूल से ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बना है।

विवेक अग्निहोत्री ने दी प्रतिक्रिया
फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट कर कहा कि "ब्रिटेन के पहले हिंदू पीएम ऋषि सुनक को बधाई। सभ्यतागत न्याय। " चिरंजीवी ने भी ऋषि सूनक को ब्रिटेन के पहले हिंदू पीएम बनते देख खुशी जताई है। उन्होंने लिखा कि किसने सोचा होगा कि जब भारत अंग्रेजों से आजादी के 75 साल मनाएगा, तो अंग्रेजों को भारतीय मूल का प्रधानमंत्री मिलेगा।

इस बार की दिवाली खास- रवीना
रवीना टंडन ने एएनआई के एक ट्वीट के जवाब में लिखा कि दिवाली इस साल खास लग रही है। #IndiaVsPak2022 #rishisunak तो यह सबके लिए अच्छा हो .. आप सभी वो हासिल करें जो आप सभी के लिए निर्धारित किया है, आपके सभी के सपने सच हों।

कौन हैं ऋषि सूनक
42 वर्षीय ऋषि सुनक भारतीय मूल के पहले प्रधानमंत्री बने हैं। जो सबसे युवा हैं और ब्रिटेन का नेतृ्त्व करने को तैयार हैं। वह एक फार्मासिस्ट मां और डॉक्टर पिता के बेटे हैं, जिनकी शिक्षा विनचेस्टर और फिर ऑक्सफोर्ड में हुई थी।
यह भी पढ़ें- ऋषि सुनक की पत्नी अक्षता मूर्ति ने इस साल कमाए 126.61 करोड़, जानिए क्या है इनकम का सोर्स












Click it and Unblock the Notifications