Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

ऋषि कपूर को नहीं पसंद थीं रणबीर की फिल्में, बेटे की च्वाइस को कहते थे ‘बकवास’

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों फिल्म शमशेरा का प्रमोशन कर रहे हैं। इस दौरान एक्टर ने बताया कि ऋषि कपूर उनकी फिल्म की पसंद को लेकर क्या कहा करते थे।

मुंबई, 20 जुलाई: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म शमशेरा के प्रमोशन में व्यस्त हैं। ये फिल्म 22 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म के प्रमोशन के दौरान रणबीर कपूर पिता ऋषि कपूर को याद कर एक बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि ऋषि कपूर उनकी फिल्म की पसंद को लेकर क्या कहा करते थे। जानिए ये दिलचस्प किस्सा

रणबीर ने बताया पिता ऋषि कपूर का दिलचस्प किस्सा

रणबीर ने बताया पिता ऋषि कपूर का दिलचस्प किस्सा

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और उनके दिवगंत पिता ऋषि कपूर की जोड़ी सबसे चर्चित बाप-बेटे की जोड़ी है। भले ही ऋषि कपूर इस दुनिया में नहीं रहे लेकिन उनके बेटे रणबीर कपूर उनको हमेशा याद करते हैं। वह जब भी फिल्म के प्रमोशन के लिए कोई इंटरव्यू देते हैं तो हर बार अपने पिता ऋषि कपूर का जिक्र जरूर करते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान रणबीर कपूर ने उन्हें याद कर मीडिया के साथ एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया।

फिल्म की पसंद को लेकर शिकायत करते थे ऋषि कपूर

फिल्म की पसंद को लेकर शिकायत करते थे ऋषि कपूर

जब इंटरव्यू के दौरान रणबीर कपूर से पूछा गया कि, क्या ऋषि कपूर ने उनकी फिल्म शमशेरा के कुछ हिस्से देखे हैं? तो इसका जवाब देते हुए रणबीर ने कहा कि, "पापा ने करण के साथ अग्निपथ में काम किया था। उस फिल्म ने उनको बहुत प्रसिद्धि दिलाई। जब मैंने फिल्म शमशेरा साइन की थी तो वह बेहद खुश थे क्योंकि वो हमेशा मेरी फिल्म की पसंद को लेकर शिकायत करते थे'।

'तेरी फिल्म पसंद एकदम बकवास'

'तेरी फिल्म पसंद एकदम बकवास'

इसके आगे रणबीर कपूर ने कहा कि, "तेरी फिल्म पसंद एकदम बकवास है। तू ऐसी फिल्म बनाता है, जो जनता तक नहीं पहुंचती हैं। दुर्भाग्य से, उन्होंने ट्रेलर या पोस्टर नहीं देखा था। फिल्म, लेकिन मुझे पता है कि वह कहीं बाहर है, मुझ पर गर्व और मुस्कुरा रहे होंगे।"

फिल्म शमशेरा इस दिन होगी रिलीज

फिल्म शमशेरा इस दिन होगी रिलीज

बता दें कि, इन दिनों रणबीर कपूर अपनी आने वाली फिल्म शमशेरा को लेकर चर्चा में हैं। करण मल्होत्रा द्वारा निर्देशित, शमशेरा काल्पनिक शहर काज़ा पर आधारित है, जहाँ एक योद्धा जनजाति को एक क्रूर सत्तावादी जनरल द्वारा कैद और प्रताड़ित किया जाता है। रणबीर जनरल के खिलाफ लड़ने वाले जनजाति के नेता की भूमिका निभाते हैं। इस फिल्म की खास बात ये है कि रणबीर कपूर के बॉलीवुड करियर में ये उनकी पहली फिल्म होगी जिसमें वह डबल रोल में नजर आएंगे।

फिल्म ब्रह्मास्त्र में रणबीर आएंगे नजर

फिल्म ब्रह्मास्त्र में रणबीर आएंगे नजर

फिल्म शमशेरा के अलावा रणबीर कपूर फिल्म ब्रह्मास्त्र में भी नजर आएंगे। इस फिल्म में रणबीर कपूर पत्नी आलिया भट्ट के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करेंगे। इन दोनों की बड़े पर्दे पर बेहतरीन कैमिस्ट्री देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। बता दें कि, फिल्म ब्रह्मास्त्र 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+