Kantara Chapter 1 OTT Release: आ गई ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा' की ओटीटी रिलीज डेट, इस प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज
Kantara Chapter 1 OTT Release: ऋषभ शेट्टी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' 5 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह फिल्म साल 2022 में आई सुपरहिट फिल्म 'कांतारा' का प्रीक्वल है। ट्रेलर के रिलीज के बाद से ही फिल्म को लेकर जबरदस्त चर्चा थी और अब दर्शकों में इसे लेकर जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है।

उत्तर से दक्षिण तक फिल्म का जादू
यह फिल्म न केवल कर्नाटक या दक्षिण भारत तक सीमित है, बल्कि उत्तर भारत में भी दर्शक इसे लेकर काफी उत्साहित हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग ने पहले ही बता दिया था कि यह बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ने को तैयार है।
दिलजीत दोसांझ का गाना बना खास आकर्षण
इस बार ऋषभ शेट्टी ने हिंदी भाषी दर्शकों को ध्यान में रखते हुए खास प्रयास किए हैं। उन्होंने पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ से एक गाना गवाया है, जो खूब पसंद किया जा रहा है। यह कदम दर्शकों के साथ गहरा जुड़ाव बनाने के लिए उठाया गया है।
ओटीटी राइट्स में बना रिकॉर्ड
फिल्म के डिजिटल (OTT) राइट्स को लेकर भी बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'कांतारा चैप्टर 1' के राइट्स एक OTT प्लेटफॉर्म ने ₹125 करोड़ में खरीदे हैं। यह अब तक की सबसे महंगी कन्नड़ फिल्म डील मानी जा रही है। इस लिस्ट में 'केजीएफ 2' अब दूसरे स्थान पर है।
ओटीटी रिलीज कब और कहां?
- रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म 30 अक्टूबर 2025 को Amazon Prime Video पर रिलीज होगी।
- कन्नड़, तमिल, तेलुगू और मलयालम भाषाओं में इसे 30 अक्टूबर से देखा जा सकेगा।
- हिंदी वर्जन के लिए दर्शकों को 8 हफ्ते इंतजार करना होगा।
sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने तीसरे दिन 47.34 करोड़ रुपये की कमाई की है। हालांकि ये आंकड़ें अभी दुरुस्त नहीं है। इसमें अभी उतार-चढ़ाव की संभवानाएं हैं। वहीं, दूसरे दिन फिल्म ने 46 करोड़ रुपये, पहले दिन की कमाई की तो फिल्म ने 61.85 करोड़ रुपये की कमाई की थी। ये आंकड़ें सभी भाषाओं के हैं। कन्नड़ के बाद फिल्म ने सबसे ज्यादा हिंदी में कमाई हो रही है। तीन दिन में ही फिल्म ने अपने बजट का 75 प्रतिशत कमा लिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications