Kantara Chapter 1 BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर कर्री कमाई कर रही ऋषभ की फिल्म, चार दिन में निकाला बजट का पैसा

Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 4: ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा चैप्टर 1' ने चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त उछाल मारी है। जिससे फिल्म का कुल कलेक्शन 200 करोड़ रुपये के पार चला गया है। 4 दिन पहले रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। सिनेमाघरों में फिल्म की ऑक्यूपेंसी भी जबरदस्त है।

Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 4

sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने चौथे दिन 59.66 करोड़ रुपये की कमाई की है। हालांकि ये आंकड़ें अभी दुरुस्त नहीं है। इसमें अभी उतार-चढ़ाव की संभवानाएं हैं। वहीं, तीसरे दिन 55 करोड़ रुपये, दूसरे दिन फिल्म ने 45.4 करोड़ रुपये, पहले दिन की कमाई की तो फिल्म ने 61.85 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म का अब कुल कलेक्शन 221.91 करोड़ रुपये हो गया है।

इस फिल्म की आंधी में वरुण धवन की फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी उड़ गई है। कांतारा की वजह से वरुण की फिल्म को दर्शकों से बेहद फीका रिस्पॉन्स मिल रहा है। बता दें,'कांतारा: चैप्टर 1' साल 2022 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कांतारा' का प्रीक्वल है, जो पौराणिक कथाओं, एक्शन और भावनाओं का बेहतरीन मिश्रण है। ऋषभ शेट्टी ने इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने के साथ-साथ इसका निर्देशन भी किया है। उनके किरदार को दर्शक पहले से ही काफी पसंद करते रहे हैं। ऋषभ ने इस बार एक शानदार दुनिया रची है, जिसमें धमाकेदार एक्शन और इमोशन का समावेश है।

फिल्म की कहानी वहां से शुरू होती है, जहां ऋषभ का किरदार अपने पिता को खोजने निकलता है। इसके बाद कहानी आगे बढ़ती है, जिसमें मार-काट भी शामिल है। फिल्म का VFX भी जबरदस्त बताया है। फिल्म में एक बार फिर ऋषभ शेट्टी की खूब तारीफ हो रही है।

इस फिल्म का बजट लगभग 125 करोड़ रुपये है। लेकिन फिल्म ने चौथे ही दिन अपने बजट से ज्यादा की कमाई कर ली है। ऋषभ शेट्टी के अलावा, फिल्म में जयराम, रुक्मिणी वसंत और गुलशन देवैया जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। दर्शकों की प्रतिक्रिया का इंतजार है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितनी धूम मचा पाती है। हालांकि, ट्रेड एक्सपर्ट्स को इस फिल्म से काफी अच्छी उम्मीदें हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+