Rio Kapadia No More: नहीं रहे 'चक दे इंडिया' फेम एक्टर रियो कपाड़िया, 66 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
बॉलीवुड जगत से एक बुरी खबर सामने आ रही है। दिल चाहता है फेम एक्टर रियो कपाड़िया अब इस दुनिया में नहीं रहे। 66 साल की उम्र में उनका निधन हो गया।
Rio Kapadia Demise: फिल्म 'दिल चाहता है', 'चक दे इंडिया' से पॉपुलर हुए रियो कपाड़िया अब इस दुनिया में नहीं रहे। एक्टर का 66 साल की उम्र में निधन हो गया। एक्टर के करीबी दोस्त ने जानकारी दी है कि एक्टर ने गुरूवार 13 सितंबर 2023 को आखिरी सांस ली। जानकारी के मुताबिक, एक्टर का अंतिम संस्कार 15 सितंबर को मुंबई में होगा।
रियो कपाड़िया के एक करीबी दोस्त फैसल मलिक ने उनके निधन की खबर की पुष्टि की। उन्होंने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा, 'दोस्तों बहुत दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि हमारे बीच रियो कपाड़िया नहीं रहे। उन्होंने आज दोपहर साढ़े 12 बजे आखिरी सांस ली। और 15 सितंबर को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। बाकी की जानकारी परिवार की तरफ से जारी की जाएगी।' खैर अभी तक उनकी मौत की असली वजह सामने नहीं आई है।

बता दें कि, रियो कपाड़िया सोशल मीडिया पर खास एक्टिव नहीं रहते थे। लेकिन 66 साल की उम्र में भी वह काफी फिटनेस फ्रीक थे। वह अपनी हेल्थ का खास ध्यान रखते थे। इसके अलावा उन्हें घुमने का भी काफी शौक था। एक्टर को आखिरी बार फिल्म पॉपुलर सीरीज Made In Heavan 2 में देखा गया था जो कि अगस्त 2023 को रिलीज हुई थी। फिलहाल उनकी मौत की खबर से बॉलीवुड को बड़ा झटका लगा है।
रियो कपाड़िया की पॉपुलर फिल्मों की बात करें तो इस लिस्ट में 'खुदा हाफिज', 'द बिग बुल', 'एजेंट विनोद' 'मर्दानी', 'महाभारत', 'एजेंट विनोद', 'मुंबई मेरी जान', 'चक दे इंडिया', 'एक लड़की अंजानी है' जैसी तमाम फिल्में शामिल हैं। जिसमें उन्होंने अपनी एक्टिंग से लाखों फैंस का दिल जीता है। रियो सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि जाने माने टीवी अभिनेता भी रहे हैं। उन्होंने मशहूर टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में अहम भूमिका निभाई है।












Click it and Unblock the Notifications