नीतू कपूर को नातिन समारा ने कैमरे के सामने दिया धक्का, आखिर क्यों आया गुस्सा? सोशल मीडिया हुईं ट्रोल

Ridhima Kapoor Daughter Samara Sahni: आदर जैन जो कि राज कपूर और कृष्णा कपूर के पोते हैं। उन्होंने शुक्रवार को मुंबई में परिवार और करीबी दोस्तों के बीच अलेखा आडवाणी से शादी की। इस शादी में कपूर परिवार के सभी सदस्य शामिल हुए, जिनमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, करीना कपूर, सैफ अली खान, करिश्मा कपूर और अन्य लोग थे।

अब इस भव्य शादी समारोह से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें रिद्धिमा कपूर अपनी बेटी समारा साहनी और मां नीतू कपूर के साथ पोज देती हुई नजर आईं। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही नीतू कपूर अपनी बेटी और पोती के पास आती हैं, तो समारा को गुस्सा आता है और वह धक्का देती हैं।

ridhima kapoor daughter samara sahni

हालांकि वीडियो में समारा ने अपनी नानी नीतू को सच में धक्का दिया या नहीं, ये तो वहीं जाने। लेकिन जैसे ही ये वीडियो वायरल हुआ फैंस की नजरें समारा के गुस्से पर टिक गई। लोगों को लगा कि वह बेमन से शादी में आई थीं। अब नेटिजेन्स इस वीडियो पर अलग-अलग तरह का रिएक्शन दे रहे हैं।

वीडियो देख एक यूजर ने लिखा, "नानी से डांट पड़ी है।" जबकि दूसरे ने लिखा, "मैं कोई बॉडी लैंग्वेज एक्सपर्ट नहीं हूं, लेकिन देखिए समारा का मुस्कान कैसे गायब हो जाती है जैसे ही नीतू फ्रेम में आती हैं। निश्चित रूप से कुछ तो था।" एक और यूजर ने लिखा, "शायद उसकी नानी ने उसके कपड़े या लुक को लेकर कुछ बुरा कहा होगा और वह गुस्से में हो सकती है।"

कपूर परिवार के अलावा, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के करीबी दोस्त आकाश अंबानी और श्लोका अंबानी भी शादी में पहुंचे। वहीं रेखा, अनन्या पांडे, सुहाना खान, अगस्त्य नंदा और गौरी खान जैसे बॉलीवुड सितारे भी नए दूल्हे- दुल्हन आदर जैन और अलेखा आडवाणी की शादी में शामिल हुए। सोशल मीडिया पर शादी की तमाम फोटोज और वीडियो वायरल हो रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+