ऋचा चड्ढा और अली फजल ने रखा बेटी का प्यारा सा नाम, जानिए क्या है इस उर्दू शब्द का अर्थ?
Richa Chadha Ali Fazal Daughter: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के बाद अब बॉलीवुड एक और कपल ने अपनी बेटी के नाम का खुलासा किया। हम बात कर रहे हैं ऋचा चड्ढा और अली फजल की, कपल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपनी लाडली का नाम रिवील किया है।
16 जुलाई 2024 को ऋचा चड्ढा और अली फजल ने अपनी प्यारी सी बेटी का स्वागत किया था। हालांकि कपल ने अब तक बेटी का चेहरा रिवील नहीं किया। पिता बनने के बाद अली फजल ने पहली बार अपना अनुभव साझा किया। मिर्जापुर एक्टर ने बताया कि कैसे पैरेंट्स बनने के बाद जिंदगी में खालीपन भर जाता है।

अली फजल ने एक मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में कहा, "बच्चा होने से एक खालीपन भर जाता है जिसके बारे में आपको पता भी नहीं था। अब काम करना बहुत कठिन है। मुझे गंभीर चिंता है जब मैं घर से निकलता हूं क्योंकि मैं हर समय बच्चे को देखना चाहता हूं और ऋचा और उसके आसपास रहना चाहता हूं।"
वहीं ऋचा ने बताया कि उन्होंने बहुत सी पेरेंटिंग किताबें नहीं पढ़ी हैं और वह अपनी बेटी के साथ काफी वक्त बिताना पसंद करती हैं। इसी के साथ एक्ट्रेस ने अपनी बेटी का नाम रिवील किया और बताया कि वह प्यार से "जुनेरा" कहती हैं। कपल ने अपनी बेटी का काफी प्यारा नाम रखा है आइए जानते हैं कि इसका मतलब क्या है।
आपको बता दें, 'जुनेरा इदा फजल' एक उर्दू नाम है। 'जुनेरा' का मतलब होता है- 'जन्नत का फूल'। वहीं, अंग्रेजी में इस नाम का मतलब फ्लॉवर ऑफ पैराडाइज होता है। कपल की बेटी का नाम अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, वहीं फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं। आपको बता दें कि, कपल ने साल 2022 में शादी की थी, दूसरे धर्म में शादी करने के कारण ऋचा चड्ढा को काफी ट्रोल किया गया था।
ये भी पढ़ें: Ali fazal Richa Chadha: रिचा चड्ढा और अली फजल के घर गूंजी किलकारी, एक्ट्रेस ने बेटी को दिया जन्म












Click it and Unblock the Notifications