Richa Chadha Pregnancy: जल्द मां बनने वाली हैं ऋचा चड्ढा, कपल ने इस अंदाज में दी गुड न्यूज, फोटो वायरल
Richa Chadha Pregnancy: बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम की प्रेग्नेंसी की खबर के बाद अब ऋचा चड्ढा और अली फजल ने भी फैंस को गुड न्यूज दी है। जी हां कपल के घर जल्द ही किलकारी गूंजने वाली है। ये खुशखबरी को एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर की है।
दरअसल, ऋचा चड्ढा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर जानकारी दी कि वह प्रेग्नेंट हैं। एक्ट्रेस ने कुछ अनोखे अंदाज में अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया। कपल ने दो तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने एक फोटो शेयर की, जिसमें लिखा है, 1 + 1 = 3। वहीं दूसरी तस्वीर में दोनों एक दूसरे के साथ रोमांटिक पोज देते हुए नजर आ रहे हैं।

अली फजल दी और ऋचा चड्ढा की इस रोमांटिक तस्वीर में एक प्रेग्नेंट औरत का इमोजी बना हुआ है। इसी के साथ एक्ट्रेस ने अपना पोस्ट करते हुए कैप्शन पर लिखा, "एक छोटी सी दिल की धड़कन हमारी दुनिया में सबसे तेज़ आवाज़ है।" फिलहाल एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर कमेंट कर फैंस से लेकर सेलेब्स तक हर कोई उन्हें नए मेहमान के लिए बधाई दे रहा है।
बता दें कि, ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी साल 2022 में हुई थी। कपल ने दिल्ली में अपनी प्री-वेडिंग के फंक्शन किए थे। जिसमें उनके खास दोस्त और परिवार वाले शामिल हुए थे। इसके बाद कपल ने मुंबई में रिसेप्शन पार्टी रखी थी जिसमें बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारे शामिल हुए थे। अब शादी के दो साल बाद कपल माता-पिता बनने जा रहे हैं। फिलहाल एक्ट्रेस का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications