पति करण के बर्थडे पर रोमांटिक हुईं सोनम कपूर की बहन रिया, किस करते हुए तस्वीरें वायरल
मुंबई, 6 अक्टूबर: एक्टर अनिल कपूर की छोटी बेटी और सोनम कपूर की बहन रिया कपूर अपने प्रेमी करण बूलानी के साथ संग शादी के बंधन में बंधने के बाद उनके साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। उन्होंने शादी के बाद हसबैंड करण बूलानी का पहला बर्थडे सेलीब्रेट किया है। बुधवार को उन्होंने इसकी तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें दोनों काफी रोमांटिक नजर आ रहे हैं।

पति को दिया बर्थडे का खास तोहफा
रिया ने शादी के बाद हसबैंड करण के फर्स्ट बर्थडे सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वो करण को किस करती नजर आ रही हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है- हर मामले में मेरे पार्टनर को जन्मदिन ढेरो मुबारकबाद। तुम्हारे साथ हर साल और भी जादुई होता है। ऐसा कोई और नहीं, जिसके साथ मैं आगे बढ़ पाऊं। आई लव यू सो मच।
Recommended Video

राजस्थान में हैं दोनों
रिया के इस पोस्ट पर उनके फॉलोवर्स ने तो करण को विश किया ही है, फिल्म इंडस्ट्री के भी कई सितारों ने करण को बधाई दी है। जैकलीन फर्नांडिस, नीना गुप्ता, संदीप खोसला ने कमेंट करते हुए करण को हैप्पी बर्थडे कहा है। इन दिनों रिया और करण राजस्थान के अमन बाग में हैं। जहां से बर्थडे सेलीब्रेशन के अलावा भी कई तस्वीरें रिया ने शेयर की हैं।

अगस्त में की थी शादी
प्रोड्यूसर और फैशन स्टाइलिस्ट रिया ने इस साल अगस्त की 14 तारीख को करण से शादी की थी। रिया और करण के शादी समारोह में परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए। करीब 13 साल तक करण के साथ रिलेशनशिप में रहने के बाद रिया ने शादी की है। शादी के बाद करण और रिया कपूर हनीमून के लिए मालदीव चले गए थे। अब दोनों राजस्थान में चिल कर रहे हैं।
करण और रिया की पहली मुलाकात सोनम कपूर की फिल्म 'आयशा' के सेट पर हुई थी। इस फिल्म को रिया कपूर ने प्रड्यूस किया था। करण बलूनी इस फिल्म के असिस्टेंट डायरेक्टर थे। तभी से यानी, 2009 से करण और रिया एक साथ हैं।












Click it and Unblock the Notifications