सुशांत सिंह राजपूत केस में नए खुलासे के बाद रिया चक्रवर्ती ने लिखी ये बात, कहा- ...इसे याद रखना

Rhea Chakraborty Viral Post: सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती का क्रिप्टिक पोस्ट सामने आया है। रिया की इस पोस्ट में आग, तूफान, ताकत और शैतान जैसी बातों के बारे में कहा गया है।

sushant singh rajput

Rhea Chakraborty Viral Post: एक बार फिर सुशांत सिंह राजपूत के मौत के बारे में सोशल मीडिया पर जमकर चर्चाएं हो रही हैं। दरअसल कूपर हॉस्टिपल के मोर्चरी कर्मचारी रूपकुमार शाह ने दिवंगत एक्टर सुशांत शिंह की मौत को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। मोर्चरी कर्मचारी के अनुसार सुशांत सिंह राजपूत की मौत सुसाइड नहीं ब्लकि उनकी हत्या हुई थी। मोर्चरू कर्मचारी के इस बयान के बाद एक बार फिर सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर तरह तरह के सवाल खड़े किए जा रहे हैं। पहले सुशांत सिंह की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने कहा कि उनके भाई की मौत का इंसाफ जरूर होना चाहिए। वहीं अब सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती का क्रिप्टिक पोस्ट सामने आया है।

रिया चक्रवर्ती ने शेयर किया ऐसा पोस्ट

रिया चक्रवर्ती ने शेयर किया ऐसा पोस्ट

मोर्चरी कर्मचारी के बयान के बाद से आम लोगों से लेकर कई सेलेब्स तक इस केस की जांच दोबारा करने की मांग कर रहे हैं। वहीं कई लोगों का कहना है कि आखिर सुशांत की मौत के 2 साल बीत जाने के बीत इस तरह की बात सामने कैसे आ सकती है। अब तक वो मोर्चरी कर्मचारी कहां थे। इसी बीच सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती का क्रिप्टिक पोस्ट सामने आया है। रिया की इस पोस्ट में आग, तूफान, ताकत और शैतान जैसी बातों का जिक्र आया है। रिया चक्रवर्ती का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा क्रिप्टिक पोस्ट

इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा क्रिप्टिक पोस्ट

रिया चक्रवर्ती के इस पोस्ट पर लोगों का जमकर रिएक्शन आ रहा है। जहां एक तरफ सुशांत सिंह राजपूत की मौत को मर्डर बताया जा रहा है, वहीं उनकी बहनें सीबीआई जांच की मांग कर रही हैं। ऐसे में रिया चक्रवर्ती ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर क्रिप्टिक पोस्ट लिखा है। वह इस पोस्ट में रिया ने लिखा है- आप आग से गुजरे हैं, बाढ़ से बचे हैं और राक्षसों पर जीत हासिल की है, अगली बार जब आप अपनी शक्ति पर शक करो तो इसे याद रखना।

सुशांत सिंह के पिता ने लगाए थे रिया पर आरोप

आपको बता दें सुशांत सिंह राजपूत गत 14 जून 2020 को अपने मुंबई वाले फ्लैट पर पंखे से लटके हुए पाए गए थे। शुरुआती जांच में इसे कथित तौर पर सुसाइड बताया गया था लेकिन उनका परिवार इस मौत को एक साजिश बता रहा था। सुशांत सिंह राजपूत के पिता के के सिंह ने रिया चक्रवर्ती पर आरोप लगाए थे। उनका कहना था कि रिया ने उनके बेटे को आत्महत्या करने के लिए उकसाया था। साथ ही रिया पर सुशांत के अकाउंट से पैसे गबन करने का आरोप भी लगाया गया था।

Recommended Video

    Maulana Tariq Jameel को आया Heart Attack, बेटे Yusuf Jameel ने की ये अपील | वनइंडिया हिंदी | *News
    रिया चक्रवर्ती को जेल जाना पड़ा था

    रिया चक्रवर्ती को जेल जाना पड़ा था

    जानकारी के अनुसार रिया चक्रवर्ती को सुशांत सिंह राजपूत के मौत के मामले में जेल तक जाना पड़ा था। सिर्फ इतना ही नहीं रिया और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती पर सुशांत सिंह राजपूत को ड्रग्स देने का आरोप भी लगा था। हालांकि रिया ने इन सभी आरोपों से साफ इनकार किया था। रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह की मौत के बाद सोशल मीडिया पर अपने और सुशांत के रिलेशनशिप को लेकर खुलकर बात भी की थी।

    सुशांत की बहन ने जारी किया ये बयान

    सुशांत की बहन ने जारी किया ये बयान

    आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने सोशल मीडिया पर गुहार लगाई है कि रूपकुमार शाह को सुरक्षा प्रदान की जाए। उन्होंने जो ट्वीट किया है उसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को भी टैग किया गया है। वहीं ईटाइम्स के साथ बातचीत में दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह रातपूत के वकील विकास सिंह ने इस मामले में कहा है- मैं अभी इस मामले पर ज्यादा कुछ नहीं कह सकता हूं। लेकिन ये जरूर कहूंगा कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत सिंपल सुसाइड नहीं था। इसके पीछे बड़ी साजिश थी। सिर्फ सीबीआई ही इस मौत के पीछे की साजिश को सामने ला सकती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+