Watch Video: जेल में रिया चक्रवर्ती के साथ किया जाता था ऐसा बर्ताव, वीडियो में सामने आई ये बड़ी सच्चाई

Rhea Chakraborty Jail: बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती दिवगंत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से सुर्खियों में छाई रहती हैं। हर कोई उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में जानने के लिए उत्सुक नजर आता है। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनकी कथित गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती पर कई तरह के गंभीर आरोप लगाए गए थे। इन आरोपों के चलते रिया को जेल तक जाना पड़ा था। फिलहाल रिया ने अपनी लाइफ के सबसे बुरे दौर का अनुभव लोगों के साथ शेयर किया है।

जेल में ऐसे बीते थे रिया चक्रवर्ती के दिन
कुछ दिनों पहले ही बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने लोगों को बताया था कि उन्हें जेल में किस तरह से रहना पड़ता था और अब रिया चक्रवर्ती ने जेल में रहने वाले दिनों के बारे में खुलासा किया है। रिया ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर बताया है कि जेल में रहना उनके कितना डरावना था। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि कुछ कैदियों ने उन्हें प्यार भी दिया है।

rhea chakraborty

रिया चक्रवर्ती ने शेयर किया जेल का एक्सपीरियंस
रिया चक्रवर्ती ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में जब रिया से पूछा गया कि जेल में उनका एक्सपीरियंस कैसा था जो इस पर उन्होंने कहा- जेल वो जगह है जहां आपको सोसाइटी से रिमूव करके एक नंबर दे दिया जाता है क्योंकि आप सोसाइटी के लिए अनफिट हो जाते हैं और ये ही चीज आपको तोड़ देती है।

'जेल में मुझे लोगों से प्यार भी मिला'
रिया चक्रवर्ती ने वीडियो में आगे कहा- मैं जब जेल में गई थी तो एक अंडर ट्रायल कैदी थी और इत्तेफाक से वहां मेरी जैसी कई ऐसी महिलाएं थीं जो दोषी करार नहीं दी गई थीं। लेकिन उन्हें देखकर और उनसे बात करके मुझे एक अलग तरीके का प्यार भी मिला। जेल में रहने वाले कैदी छोटी-छोटी चीजों में प्यार ढूंढ लेते हैं। उन्होंने कहा- कभी-कभी मुझे कुछ कैदियों की भाषा अजीब लगती थी, लेकिन उन्हें देखकर ही मैंने ये सीखा कि जिंदगी को स्वर्ग और नर्क बनाना सिर्फ आपकी खुद की इच्छा पर निर्भर करता है।

'जेल में रहने के लिए स्ट्रॉन्ग होना जरूरी है'
रिया चक्रवर्ती ने कहा- चाहे परिस्थितियां कैसी भी हो, आपको सिर्फ लड़ते जाना है। लेकिन अगर आप अंदर से स्ट्रॉन्ग हो तो सब कुछ आसान हो जाता है। वहीं इससे पहले रिया चक्रवर्ती ने जेल के बारे में बात करते हुए कहा था- मैंने जेल में सबसे वादा किया था कि जब मेरी जमानत हो जाएगी, तो मैं वहां नागिन डांस करूंगी। फिर जब बेल मिली तो मैंने वहां की महिलाओं के साथ जमीन पर लेट-लेटकर नागिन डांस किया था। सबको खूब मजा आया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+