रिया चक्रवर्ती ने खुद को नारी शक्ति बताते हुए शेयर की बोल्ड फोटो, फरहान अख्तर की गर्लफ्रेंड ने किया ये कमेंट

मुंबई, 12 सितंबर: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से रिया चक्रवर्ती लगातार किसी ना किसी वजह से चर्चा में रही हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी लोकप्रियता काफी है। वो अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इस बार रिया इंस्टाग्राम पर शेयर की गई अपनी तस्वीरों को लेकर चर्चा में हैं। रिया ने ब्लैक ड्रेस में अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जो उनके किसी फोटोशूट की बताई गई है। जो उनके फैंस को काफी पसंद आ रही है।

Recommended Video

    Rhea Chakraborty ने शेयर की Glamorous Look में फोटो, कई Celebs ने किया कॉमेंट | वनइंडिया हिंदी
    ब्लैक ब्रालेट में शेयर की तस्वीर

    ब्लैक ब्रालेट में शेयर की तस्वीर

    रिया ने जो तस्वीर शेयर की है। अपनी तस्वीर के साथ रिया चक्रवर्ती ने हैशटैग नारीशक्ति लिखा है। तस्वीर में उन्होंने ब्रालेट के साथ नेट टॅाप पहन रखा है। रिया का ये ग्लैमरस आउटफिट काफी पसंद किया जा रहा है। रिया चक्रवर्ती फोटो में काफी हॅाट लुक में हैं। ऐसे में उनकी इस तस्वीर पर सोशल यूजर लगातार कमेंट और लाइक कर रहे हैं।

    कई सेलेब्स ने दिया अपना रिएक्शन

    कई सेलेब्स ने दिया अपना रिएक्शन

    रिया चक्रवर्ती की इन तस्वीरों पर कई सेलेब्स ने अपना रिएक्शन दिया है। रिया चक्रवर्ती की फोटो पर फरहान अख्तर की गर्लफ्रेंड, मॉडल शिबानी दांडेकर ने कमेंट करते हुए हॉट लिखा है। अनुष्का रंजन ने लिखा- 'क्या लग रेली है' तो मालिनी अग्रवाल, प्रियंका शर्मा समेत कई दूसरे सेलेब ने भी उनके इस लुक की तारीफ की है।

    हाल ही में रिलीज हुई है रिया की फिल्म

    हाल ही में रिलीज हुई है रिया की फिल्म

    रिया चक्रवर्ती हाल ही में रूमी जाफरी के निर्देशन में बनी फिल्म 'चेहरे' में नजर आई हैं। इस फिल्म में उन्होंने अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी, अन्नू कपूर और रघुबीर यादव जैसे सितारों के साथ काम किया है। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ये फिल्म रिलीज हुई है। फिल्म को मिलेजुले रिएक्शन मिले हैं। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की बीते साल जून में जब मौत हुई तो वो और रिया चक्रवर्ती एक दूसरे को डेट कर रहे थे। सुशांत की मौत के बाद मीडिया और सुशांत के परिवार ने कई तरह के आरोप रिया पर लगाए थे। जिसके चलते काफी दिन वो अपने घर तकही सीमित रहीं लेकिन अब वो सामान्य जिंदगी में लौट चुकी हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+