रेस्तरां के वेटर ने कपिल शर्मा के साथ की ऐसी हरकत, वीडियो देख लोग पूछ रहे हैं- क्या छिपाया कपिल जी?

रेस्तरां में मौजूद वेटर ने कपिल शर्मा के साथ एक ऐसा ट्रिक किया जिसे देख कपिल बुरी तरह से डर जाते हैं। कपिल शर्मा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मुंबई, 1 अक्टूबरः देश के फेमस कॉमेडी किंग कपिल शर्मा इन दिनों अपने शो 'द कपिल शर्मा शो' के नए सीजन को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। इसी बीच उन्होंने अपने दुबई ट्रिप का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में कपिल शर्मा दुबई के एक टर्किश रेस्तरां में अपने दोस्तों के साथ मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसी रेस्तरां में मौजूद वेटर उनके साथ एक ऐसा ट्रिक करता है जिसे देख कपिल बुरी तरह से डर जाते हैं। कपिल शर्मा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।

वायरल हो रहा है कपिल शर्मा का वीडियो

वायरल हो रहा है कपिल शर्मा का वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कॉमेडियन कपिल शर्मा दुबई के एक टर्किश रेस्तरां में अपने दोस्तों के साथ मौजूद हैं। तभी उनके बीच रेस्तरां का एक वेटर सामने आता है और कुछ ऐसा करता है कि कपिल शर्मा काफी घबरा जाते हैं। कपिल शर्मा ने खुद अपना ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में कपिल शर्मा कुछ ऐसा काम करते नजर आते हैं जो फैंस को नजर आ जाता है।

दुबई के रेस्तरां में कपिल के साथ हुआ ये काम

वीडियो में देखा जा सकता है कि कपिल शर्मा दुबई के शानदार सीजेडएन बुरक रेस्तरां में अपने दोस्तों के साथ बैठे हैं और उनके सामने टेबल पर तरह-तरह के डिश नजर आ रहे हैं। कपिल टेबल पर खाने के आइटम का वेट कर रहे होते हैं और इसी बीच वेटर हाथ में एक खास डिश लेकर उनके सामने पहुंचता है। वह जैसे ही कपिल शर्मा के करीब आता है तो जान बूझकर खाने की प्लेट को हिला देता है, जिसे देखकर कॉमेडियन काफी घबरा जाते हैं।

वीडियो में नजर आए घबराए हुए कपिल

वीडियो में नजर आए घबराए हुए कपिल

कपिल शर्मा ने सोशल मीडिया पर अपने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- ऊप्स। आपको बता दें कि इस वीडियो को देखने के बाद लोगों का कहना है कि अक्सर दूसरों की खिंचाई करने वाले कपिल की खिंचाई इस वीडियो में ही हो गई। वहीं कुछ लोगों का दावा है कि कपिल शर्मा ने इस वीडिया में टेबल पर रखे कुछ सामान को छिपाने की कोशिश की है।

कपिल शर्मा ने टेबल से हटा ली ये चीज

कपिल शर्मा ने टेबल से हटा ली ये चीज

दरअसल जैसे ही यह वीडियो शूट होना शुरू होता है कपिल शर्मा तुरंत टेबल पर अपने सामने रखा कुछ सामान छिपाकर हटा लेते हैं। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि कपिल शर्मा ने सिगरेट का डिब्बा छिपाया है। लोग कपिल शर्मा की इस हरकत पर सवाल उठा रहे हैं।

लोग कर रहे हैं इस तरह के कमेंट्स

लोग कर रहे हैं इस तरह के कमेंट्स

कपिल शर्मा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है- ओ माय गॉड, भाई मैंने देखा सिगरेट सर के हाथ में, सबने देखा क्या? वहीं एक और शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- नवरात्रि में सिगरेट, चिकन, मीट... बॉलीवुड की हवा लग गई क्या? वहीं एक और यूजर ने लिखा है- जो छिपाया वो भी देख लिया...आज होगा पोस्ट का पोस्टमॉर्टम। सिगरेट क्यों छिपा ली कपिल भाई?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+