Republic Day 2026: घर बैठे ऐसे मनाएं 77वां गणतंत्र दिवस, OTT पर जरूर देखें देशभक्ति से भरीं ये 5 फिल्में
Republic Day 2026 Hindi Films: 26 जनवरी 2026 को भारत अपना 77वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है। इस खास मौके पर पूरे देश में गर्व, उत्साह और देशप्रेम की भावना चरम पर होती है। लोग इस दिन को बड़े ही उत्सुकता के साथ मनाते हैं।
घर बैठकर ऐसे सेलिब्रेट करें 77वां गणतंत्र दिवस
अगर आप इस बार घर पर रहकर गणतंत्र दिवस (Republic Day) सेलिब्रेट करने का प्लान बना रहे हैं, तो कुछ खास देशभक्ति से भरपूर फिल्में इस दिन को और खुशनुमा बना सकते हैं। देशभक्ति से लबरेज ये फिल्में आपके जश्न को और भी यादगार बना सकती हैं।

OTT पर देखें देशभक्ति से भरपूर फिल्में
ये फिल्में न सिर्फ आपका मनोरंजन करेंगी बल्कि भारत के वीर जवानों के साहस, बलिदान और जज्बे को भी करीब से महसूस कराने का मौका देंगी। इस गणतंत्र दिवस अगर आप परेड देखने के बाद कुछ खास करना चाहते हैं, तो ये फिल्में आपके दिन को जोश, गर्व और भावनाओं से भर देंगी। आइए आपको बताते हैं कौन सी हें ये फिल्में और कौन से ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर आप इन मूवीज का मजा ले सकते हैं।
गणतंत्र दिवस 2026 पर घर बैठकर ओटीटी पर जरूर देखें ये 5 फिल्में-
1. केसरी 2 (Kesari 2)
स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म: जियो हॉस्टार (JioHotstar)
फिल्म केसरी 2 देशभक्ति और भावनाओं से भरी एक दमदार मूवी है, जिसमें वीरता की अनकही कहानियों को सामने लाया गया है। फिल्म कर्तव्य, सम्मान और देश के लिए समर्पण की भावना को गहराई से दिखाती है। इसे देखते हुए हर भारतीय के दिल में गर्व की लहर दौड़ जाती है।
2. उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक (Uri: The Surgical Strike)
स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म: जी5 (ZEE5)
भारत की सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित ये फिल्म देशभक्ति सिनेमा की पहचान बन चुकी है। विक्की कौशल की दमदार एक्टिंग और फिल्म का जबरदस्त बैकग्राउंड स्कोर इसे रिपब्लिक डे पर देखने के लिए परफेक्ट बनाता है। हर सीन में जोश और गर्व साफ झलकता है।
3. स्काई फोर्स (Sky Force)
स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म: अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video)
स्काई फोर्स साल 1965 के भारत-पाक हवाई युद्ध पर आधारित फिल्म है। इस मूवी में भारतीय वायुसेना के जांबाज पायलटों की बहादुरी और बलिदान को प्रभावशाली ढंग से दिखाया गया है। ये फिल्म देशभक्ति और एक्शन का बेहतरीन मेल है।
4. फाइटर (Fighter)
स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स (Netflix)
ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर स्टारर फिल्म फाइटर भारतीय वायुसेना के पायलटों के साहस को दर्शाती है। फिल्म की कहानी पुलवामा हमले और बालाकोट एयर स्ट्राइक से प्रेरित है। शानदार एक्शन और देशप्रेम इसे रिपब्लिक डे वॉच-लिस्ट में जरूर शामिल करता है।
5. शेरशाह (Shershaah)
स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म: अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video)
फिल्म शेरशाह भारतीय सेना के कैप्टन विक्रम बत्रा की प्रेरणादायक कहानी है, जो एक साधारण कैडेट से कारगिल युद्ध के हीरो बनते हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शानदार परफॉर्मेंस, इस फिल्म को दिल छू लेने वाला अनुभव बनाती है।
-
Pawan Singh को देनी होगी कितनी एलिमनी? इन 3 शर्तों को मानने पर ही पावरस्टार को तलाक देंगी ज्योति सिंह -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म के लिए खड़ा किया आलीशान सेट, इस शहर को बना दिया 'वाराणसी' -
ठग सुकेश चंद्रशेखर ने अपने जन्मदिन पर लिखा जैकलीन को इमोशनल लेटर, एक्ट्रेस से की ये बड़ी डिमांड -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 6: 'धुरंधर 2' की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, जानें 6वें दिन की कमाई, तोड़े कई रिकॉर्ड -
Sunjay Kapur की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने सास को संपत्ति से किया बेदखल, नोटिस जारी कर लिया ऐसा बड़ा फैसला -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 7: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 7वें दिन छापे इतने पैसे -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच -
5वें बच्चे के पापा बनें Youtuber Armaan Malik, बेटा हुआ या बेटी? तय डेट से पहले आई खुशखबरी -
क्या अब कभी चल नहीं पाएंगे Anurag Dobhal? सुन्न पड़ा शरीर का ये हिस्सा, हालत नाजुक,ऐसा वीडियो हुआ वायरल












Click it and Unblock the Notifications