Republic Day 2025: गणतंत्र दिवस पर सुने बॉलीवुड फिल्मों के ये फेमस डायलॉग्स, जाग जाएगी देशभक्ति
Republic Day 2025: हर साल देशभर में गणतंत्र दिवस बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। 26 जनवरी के दिन लोग देशभक्ति के माहौल में डूबे नजर आते हैं। आज यानी 26 जनवरी 2025 को भारत में 76वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। इस दिन को हर कोई अलग अंदाज में मनाता नजर आता है।
बॉलीवुड भी देशभक्ति को कुछ अलग अंदाज में पेश करता नजर आता है। बॉलीवुड में देशभक्ति की भावना को दर्शाने वाली कई फिल्में बनाई गई हैं जिन्हें लोग गणतंत्र दिवस के दिन देखना पसंद करते हैं। इसके अलावा इन फिल्मों में कुछ फेमस और दमदार डायलॉग्स भी हैं जिन्हें सुनकर आप भी गर्व महसूस करेंगे।

गणतंत्र दिवस पर सुने बॉलीवुड फिल्मों के ये फेमस डायलॉग्स
बॉर्डर
सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर' का डायलॉग 'हम किसी दूसरे की धरती पर नजर भी नहीं डालते, लेकिन इतने भी नालायक बच्चे नहीं हैं कि कोई हमारी धरती मां पर नजर डाले और हम चुप-चाप देखते रहें', लोगों के बीच खूब फेमस हुआ था। लोग आज भी ये डायलॉग बोलते नजर आते हैं।
हॉलीडे
अक्षय कुमार की फिल्म 'हॉलीडे' का डायलॉग- 'तुम लोग परिवार के साथ यहां चैन से जियो, इसलिए हम लोग रोज बॉर्डर पर मरते हैं', काफी मशहूर हुआ था। फिल्म का ये डायलॉग लोगों के मन में देशभक्ति का जोश भरता है।
चक दे इंडिया
शाहरुख खान की फिल्म 'चक दे इंडिया' एक सुपरहिट मूवी थी। इस फिल्म का डायलॉग- 'मुझे स्टेट्स के नाम न सुनाई देते हैं न दिखाई देते हैं, सिर्फ एक मुल्क का नाम सुनाई देता है, वो है भारत'। ये डायलॉग आज भी लोगों की जुंबा पर चढ़ा हुआ है।
गदर: एक प्रेम कथा
सनी देओल की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' का दमदार डायलॉग- 'हमारा हिंदुस्तान जिंदाबाद था, जिंदाबाद है और जिंदाबाद रहेगा', हर भारतीय का फेवरेट है। लोग आज भी इस डायलॉग को बोलते नजर आते हैं।
मां तुझे सलाम
फिल्म 'मां तुझे सलाम' का डायलॉग- 'तुम दूध मांगोगे हम खीर देंगे तुम कश्मीर मांगोगे हम चीर देंगे', लोगों को अक्सर बोलते हुए सुना जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications