Republic Day 2025: देशभक्ति से भर देंगी ये बॉलीवुड फिल्में, गणतंत्र दिवस पर OTT पर देखें ये मूवीज
Republic Day 2025: हर साल 26 जनवरी के दिन भारतवासी देशभक्ति के रंग में सराबोर हो जाते हैं। वहीं बॉलीवुड भी इस दिन को यादगार बनाने के लिए कई देशभक्ति फिल्मों को प्रमोट करता है। बॉलीवुड में देशभक्ति का जुनून भर देने वाली कई फिल्में बनाई गई हैं जिन्हें आप गणतंत्र दिवस के मौके पर देख सकते हैं।
गत 24 जनवरी 2025 को अक्षय कुमार और वीर पहारिया की फिल्म 'स्काई फोर्स' सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। गणतंत्र दिवस के मौके पर आप थिएटर्स में जाकर इस मूवी का मजा ले सकते हैं। लेकिन अगर आप घर बैठे ही कुछ देशभक्ति से भरी फिल्मों को देखना चाहते हैं तो हम आपको ओटीटी पर उपलब्ध ऐसी कुछ मूवीज के बारे में बता सकते हैं।

गणतंत्र दिवस पर ओटीटी पर देखें ये 5 फिल्में
बॉर्डर
साल1997 में रिलीज हुई फिल्म 'बॉर्डर' एक एपिक वॉर फिल्म है। इस फिल्म की कहानी साल 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की दास्तां को बयां करती है। फिल्म में सनी देओल, जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना, पूजा भट्ट और तब्बू सहित कई कलाकारों ने शानदार काम किया है। इस फिल्म का मजा आप ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर ले सकते हैं।
राजी
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की फिल्म 'राजी' एक शानदार देशभक्ति की भावना से भरी हुई मूवी है। इस फिल्म में आलिया के साथ विक्की कौशल, अमृता खाविलकर, सोनी राजदान और जयदीप अहलावत ने अहम रोल निभाया है। ये फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक
विक्की कौशल की फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' एक बहुत ही शानदार मूवी है। फिल्म में मेजर विहान सिंह शेरगिल की कहानी दिखाई गई है, जो कश्मीर के उरी इलाके के बेस पर हमला करने वाले आतंकवादियों के एक समूह के खिलाफ सीक्रेट ऑपरेशन को लीड करते हैं। इस फिल्म में विक्की कौशल के अलावा यामी गौतम, परेश रावल, मोहित रैना और कीर्ति कुल्हारी ने काम किया है। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर उपलब्ध है।
रंग दे बसंती
आमिर खान की फिल्म 'रंग दे बसंती' शानदार मूवीज में से एक है। इस फिल्म में आमिर खान के साथ साथ सोहा अली खान, शरमन जोशी, कुणाल कपूर, आर माधवन और सिद्धार्थ जैसे कलाकारों ने काम किया है। इस फिल्म में दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने वाले दोस्तों के एक ग्रुप की कहानी को दिखाया गया है। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।
फाइटर
बलीवुड के हैंडसमय हीरो ऋतिक रोशन की फिल्म 'फाइटर' ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। ये फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है जिसमें इंडियन एयरफोर्स पाकिस्तान की आर्मी से बालाकोट स्ट्राइक और पुलवामा का बदला लेती है। फिल्म में ऋतिक रोशन, अनिल कपूर, दीपिका पादुकोण और करण सिंह ग्रोवर ने अहम रोल निभाया है। इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications