Republic Day 2024: देशभक्ति से भर देंगी ये 5 फिल्में, 26 जनवरी को OTT पर लें इन मूवीज का मजा
Republic Day 2024 Bollywood Films: इस बार देशवासी 75वां गणतंत्र दिवस मनाने के लिए पूरी तरह से तैयार नजर आ रहे हैं। 26 जनवरी 2024 के खास दिन को लेकर हर भारतवासी देशभक्ति के रंग में डूबा हुआ नजर आ रहा है। गणतंत्र दिवस को हर कोई अपनी तरह से सेलिब्रेट करता है।अगर आप भी इस दिन को कुछ खास अंदाज में मनाने के बारे में सोच रहे हैं तो इस बार गणतंत्र दिवस के मौके पर घर बैठकर कुछ स्पेशल देशभक्ति फिल्में देख सकते हैं।
ये फिल्में आपको देशप्रेम से ओत-प्रोत कर देंगी। इन फिल्मों को आप घर बैठकर अपने पूरे परिवार के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आसानी से देख सकते हैं। आइए आपको बताते हैं ऐसी 5 फिल्मों के बारे में जिन्हे आप इस बार गणतंत्र दिवस पर जरूर देखें।

'द लीजेंड ऑफ भगत सिंह'
साल 2002 में रिलीज हुई 'द लीजेंड ऑफ भगत सिंह' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। भगत सिंह के किरदार में अजय देवगन को लोगों ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म को आप गमतंत्र दिवस के मौके पर अमेजन प्राइम वीडियो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।
'रंग दे बसंती'
आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'रंग दे बसंती' भी लोगों को खूब पसंद आई थी। इस फिल्म को देखने के बाद दर्शक काफी भावुक हो गए थे। नेशनल अवॉर्ड जीत चुकी इस मूवी का मजा आप ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ले सकते हैं।
'शेरशाह'
साल 2022 में रिलीज हुई सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'शेरशाह' भी आप इस बार अपने परिवार के साथ गणतंत्र दिवस के मौके पर देख सकते हैं। परमवीर चक्र से सम्मानित कैप्टन विक्रम बत्रा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
'बॉर्डर'
साल 1997 में रिलीज हुई जेपी दत्ता की फिल्म 'बॉर्डर' को दर्शक आज भी देखना पसंद करते हैं। भारत-पाकिस्तान के 1971 के युद्ध पर बनी इस फिल्म को आप इस बार गणतंत्र दिवस के मौके पर ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजॉन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक'
विक्की कौशल की सुपरहिट फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' दर्शकों को खूब पसंद आई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी। इस फिल्म को आप परिवार के साथ गणतंत्र दिवस के मौके पर जी5 पर देख सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications