Republic Day 2023: गणतंत्र दिवस के मौके पर घर बैठकर OTT पर लें इन देशभक्ति फिल्मों का मजा

Republic Day Bollywood Patriotic Movies In OTT: गणतंत्र दिवस के मौके पर हर तरफ देशभक्तमि का माहौल छाया रहता है। लोग देशभक्ति के गानों से लेकर फिल्मों तक का लुत्फ उठाते नजर आते हैं।

films

Republic Day Bollywood Patriotic Movies In OTT: देशभर में आगामी 26 जनवरी यानी कल बड़े ही धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। गणतंत्र दिवस के मौके पर हर तरफ देशभक्तमि का माहौल छाया रहता है। लोग देशभक्ति के गानों से लेकर फिल्मों तक का लुत्फ उठाते नजर आते हैं। ऐसे में आप भी इस 26 जनवरी पर देशभक्ति पर आधारित फिल्मों का आनंद उठा सकते हैं। गणतंत्र दिवस के मौके पर आप घर पर बैठकर ही ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कई देशभक्ति फिल्मों का आनंद ले सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कि आप इस खास मौके पर कौन सी फिल्मों का आनंद ले सकते हैं और ये फिल्में आपको किस प्लेटफॉर्म पर देखने को मिलेंगी।

शेरशाह

बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'शेरशाह' एक बहुत ही शानदार देशभक्ति मूवी है। इस फिल्म की कहानी कारगिल युद्ध के हीरो और इंडियन आर्मी के शहीद जाबांज सिपाही विक्रम बत्रा पर आधारित है। इस फिल्म में आपको कियारा आडवाणी भी शानदार एक्टिंग करती नजर आएंगी। सिद्धार्थ मल्होत्री की इस फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर आसानी से देख सकते हैं।

उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक

बॉलीवुड के शानदार एक्टर विक्की कौशल की सुपरहिट फिल्म 'उरी-द सर्जिकल स्ट्राइक' साल 2019 में रिलीज हुई थी। ये फिल्म भारतीय सेना की ओर से पीओके में जाकर की गई सर्जिकल स्ट्राइक की कहानी पर आधारित है। ये फिल्म आपको ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर आसानी से उपलब्ध हो जाएगी।

मिशन मजनू

हाल ही में रिलीज हुई बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'मिशन मजनू' को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। ये फिल्म आपको देशभक्ंति का पूरा मजा देगी। इस फिल्म में उस भारतीय जासूस की कहानी को दिखाया गया है, जिसने भारत-पाकिस्तान युद्ध के समय में पड़ोसी मुल्क में जाकर उनकी परमाणु हथियार की गतिविधियों का पता लगाया था। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ साउथ की फेमस हीरोइन रश्मिका मंदाना भी नजर आ रही हैं।

राजी

बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस आलिया भट्ट की फिल्म 'राजी' एक शानदार देशभक्ति फिल्म है। इस फिल्म में आलिया भट्ट ने भारतीय जासूस का रोल निभाया है, जिसने भारत और पाकिस्तान के युद्ध के दौरान अहम सुराग देश को पहुंचाए थे। ये मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है।

रंग दे बसंती

सुपरस्टार आमिर खान की मल्टी स्टारर फिल्म 'रंग दे बसंती' एक बहुत ही बेहतरीन देशभक्ति फिल्म है। इस फिल्म की कहानी में भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव के बलिदान को दिखाया गया है। साथ ही ये फिल्म लोगों को बताती है कि मौजूदा समय में कैसे यूथ स्वंत्रता सेनानियों के बालिदान को भूल रही है। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+