Repulic Day 2023: अनुपम खेर से लेकर अक्षय कुमार, बॉलीवुड के इन सितारों ने दी गणतंत्र दिवस की बधाई

भारत में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति का माहौल बना हुआ है। इस मौके पर तमाम बॉलीवुड सेलेब्स ने फैंस को सोशल मीडिया के जरिए बधाई दी।

Republic Day 2023: देशभर में आज यानी 26 जनवरी को 74वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। जहां एक तरफ पूरे देश में जश्न का माहौल है। कई जगहों पर तमाम तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। वहीं सोशल मीडिया पर भी बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स फैंस को अपने अंदाज में गणतंत्र दिवस की बधाई दे रहे हैं। अनुपम खेर से लेकर अक्षय कुमार समेत कई सेलेब्स ने देशवासियों को बदाई दी।

Akshay Kumar

अक्षय कुमार ने दी बधाई
सबसे पहले हम बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की बात करेंगे। उन्होंने रिपब्लिक डे के मौके ट्विटर के जरिए फैंस को शुभकामनाएं दी। एक्टर ने अपने ट्वीट पर लिखा, 'सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। हमारी गौरवशाली विरासत का आज बड़ा दिन है। इस साल यह दिन मेरे लिए सबसे खास होने वाला है। आपको जल्द ही पता चल जाएगा, जय हिंद'।

अनुपम खेर ने इस अंदाज में दी बधाई
अक्षय कुमार के अलावा मशहूर अभिनेता अनुपम खेर ने सैनिकों की तिरंगे के साथ एक वीडियो शेयर की। वीडियो में भारतीय सैनिक 'भारत माता की जय' के नारे लगाते हुए नजर आए। इस वीडियो को शेयर कर अनुपम खेर ने कैप्शन पर लिखा, 'विश्व में रह रहें समस्त भारतवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई। जय हिन्द! भारत माता की जय'!


बॉलीवुड ने यूं मनाया गणतंत्र दिवस का जश्न
संगीत के सरताज ए आर रहमान ने भी तमाम देशवासियों को रिपब्लिक डे की बधाई दी। वहीं सोनू सूद ने भी फैंस को बधाई देते हुए एक पोस्टर शेयर किया। जिसमें एक्टर की फोटो के साथ लिखा है, ना जीयो धर्म के नाम पर, ना मरो धर्म के नाम पर, इन्सानियत है धर्म वतन का, बस जियो वतन के नाम। इसके अलावा अजय देवगन और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, मशहूर अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा, आलिया भट्ट साउथ सिनेमा के दिग्गज सुपरस्टार चिरंजीवी ने भी फैंस को गणतंत्र दिवस की बधाई दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+