रेणुकास्वामी हत्याकांड में नया मोड़, दर्शन ने कोर्ट में दिया ऐसा बयान, कहा- वो अश्लील मैसेज भेजता था
Renukaswamy Case: रेणुकास्वामी हत्याकांड में अब एक नया अपडेट सामने आया है। इस हत्या के मुख्य आरोपी एक्टर दर्शन ने हाईकोर्ट में जमानत याचिका लगाई है। उन्होंने कोर्ट में कहा है कि रेणुकास्वामी समाज के लिए खतरा था।
'रेणुकास्वामी महिलाओं को अश्लील मैसेज भेजता था'
दर्शन ने कोर्ट में कहा है कि रेणुकास्वामी महिलाओं को अश्लील मैसेज और पोर्नोग्राफिक कंटेंट भेजता था। वहीं दर्शन के वकील सीवी नागेश ने कोर्ट में कहा- रेणुकास्वामी के दिल में महिलाओं के लिए कोई सम्मान नहीं था। उसने कई महिलाओं को अश्लील तस्वीरें और मैसेजेस भेजे थे।

'रेणुकास्वामी ने गौतम के नाम से कई मैसेज भेजे थे'
दर्शन के वकील के अनुसार रेणुकास्वामी ने गौतम के नाम से कई मैसेज भेजे थे। उसने इस तरह के गंदे मैसेज सिर्फ पवित्रा गौड़ा को नहीं बल्कि कई और महिलाओं को भेजे थे। उसने कई और महिलाओं के साथ खराब बर्ताव किया था।
9 जून 2024 को मिला था रेणुकास्वामी का शव
आपको बता दें कि रेणुकास्वामी का शव गत 9 जून 2024 को पश्चिम बंगलुरु के कामाक्षीपाल्या में एक नाले के पास मिला था। इस मामले में पुलिस ने 2 दिन बाद साउथ के फेमस एक्टर दर्शन, उनकी दोस्त पवित्रा गौड़ा और कई अन्य सहयोगियों को गिरफ्तार किया था।
दर्शन की जमानत याचिका पर होगी सुनवाई
दर्शन की जमानत याचिका पर गत 26 नवंबर 2024 (मंगलवार) को करीब दो घंटे तक जस्टिस एस विश्वजीत शेट्टी की बेंच ने सुनवाई की। अब इस याचिका पर अगली सुनवाई आगामी 28 नवंबर 2024 को होगी। सुनवाई के दौरान दर्शन के वकील ने पुलिस जांच में खामियों को कोर्ट में पेश किया था। वकीन ने कहा कि जांच कार्यवाही और शव के पोस्टमॉर्टम में काफी देर की गई थी।
दर्शन के वकील का बड़ा बयान
दर्शन के वकील नागेश ने कोर्ट में कहा- रेणुकास्वामी के पिता काशीनाथैया ने कहा था कि इस बात का कोई सबूत नहीं है कि उन्हें चित्रदुर्ग से बंगलुरु तक जबरन या धोखे से अगवा किया गया था। रेणुकास्वामी की मां ने भी कहा था कि वह दोस्तों के साथ लंच के लिए गया था।












Click it and Unblock the Notifications