धमकी मिलने के दो दिन बाद भेष बदलकर कुंभ पहुंचे रेमो डिसूजा, संगम में लगाई डुबकी, देखें वीडियो
फिल्म डायरेक्टर और कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा भी महाकुंभ पहुंचे। उन्होंने पहुंचकर संगम में डुबकी और ध्यान लगाया। रेमो महाकुंभ में अपने हुलिया बदलकर पहुंचे थे। ताकि उन्हें कोई पहचान न पाए। उन्होंने काले कपड़े पहने थे और अपना चेहरा भी ढका हुआ था। साथ ही उन्होंने एक झोला भी लिया हुआ है।
हालांकि एक महिला ने उन्हें पहचाना और रोकने की भी कोशिश की। लेकिन रेमो रुके नहीं और इग्नोर कर आगे बढ़ गए। रेमो ने अपनी इस यात्रा का वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। महाकुंभ यात्रा में रेमो के साथ उनकी पत्नी लिजेल डिसूजा भी हैं।

रेमो ने सपत्नीक स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज का आशीर्वाद लिया और प्रवचन भी सुना। बता दें, रेमो का असली रमेश गोपी नायर है। बाद में उन्होंने अपना धर्म बदलकर क्रिश्चन धर्म अपनाया था। इसके बाद उन्होंने अपना नाम रेमो डिसूजा कर लिया था। रेमो को दो दिन पहले ही जान से मारने की धमकी मिली थी। जिस पर कुंभ में मौजूद मीडिया ने सवाल भी पूछा। इसके जवाब में रेमो ने कहा कि महादेव और मेरे चाहने वाले मेरे साथ हैं। ऐसे में मुझे कुछ नहीं होगा।
धमकी की जानकारी रेमो ने मुंबई पुलिस को दी और शिकायत दर्ज करवाई थी। धमकी भरे ईमेल में लिखा गया है- हम आपके हाल के कार्यों पर करीब से नजर रख रहे हैं। हमारा मानना है कि एक संवेदनशील मामले को आपके ध्यान में लाना जरूरी है। ये कोई पब्लिसिटी स्टंट या आपको परेशान करने का प्रयास नहीं है। हम रिक्वेस्ट करते हैं कि आप इस मैसेज को सीरियसली लें। ईमेल में आगे की चेतावनियों में मांगें पूरी न होने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी गई है। इसमें आठ घंटे के भीतर जवाब की मांग की गई है और चेतावनी भी दी गई है। साथ ही ये भी लिखा गया है कि अगर हमें कोई रिप्लाई नहीं मिलता है, तो हम मान लेंगे कि आप इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं और हम जरूरी कार्रवाई करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications