मुश्किलों में फंसे रेमो डिसूजा और पत्नी लिजेल डिसूजा, डांस ट्रुप ने दर्ज कराया करोड़ों की धोखाधड़ी का केस

कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा और उनकी पत्नी लिजेल डिसूजा कानूनी पचड़ों में फंस गए हैं। दोनों के खिलाफ महाराष्ट्र के ठाणें जिले में केस दर्ज किया गया है। उनपर एक डांस ग्रुप से कथित तौर पर करोड़ों रुपए के धोखधड़ी के आरोप हैं। न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक रेमो और लिजेल के साथ 5 अन्य लोगों ने 11.96 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी डांस ग्रुप के साथ की है।

ये केस 26 साल के एक डांसर ने दर्ज करवाया है। 16 अक्टूबर को रेमो, लिजेल और पांच अन्य लोगों के खिलाफ ये केस मुंबई के मीरा रोड पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाया गया। जिसमें पुलिस ने सभी आरोपियों पर 465 (फोरजरी), 420 (धोखाधडी) और मामले से जुड़ी अन्य धाराएं लगाईं। क्या है पूरा मामला और FIR में क्या दर्ज हुआ है। इस रिपोर्ट में हम बताते हैं।

Remo D Souza and his wife accused of fraud worth crores of rupees

पुलिस वााल भी है आरोपी
FIR के मुताबिक पीड़ित और उसके साथियों के साथ साल 2018 से लेकर 2024 तक धोखाधड़ी हुई। उनके ग्रुप ने टेलिविजन शो में परफॉर्म किया और उसे जीत भी लिया। इसके बाद आरोपियों ने हमारे डांस ग्रुप को अपना बता कर शो से जीती हुई राशि 11.96 करोड़ रुपए खुद रख लिए। इस केस में आरोपियों में लिजेल और रेमो के अलावा ओमप्रकाश शंकर चौहान, रोहित जाधव, फ्रेम प्रोडक्शन कंपनी, विनोद राउत, रमेश गुप्ता और एक पुलिसकर्मी का भी है। ये पहली बार नहीं है, जब रेमो के खिलाफ किसी ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। 8 साल पहले भी उनपर एक केस दर्ज हुआ था। हालांकि ये मामला अब कोर्ट में पहुंच गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+