सतीश कौशिक को याद कर कैमरे पर जोर से रोने लगे अनुपम खेर, कहा- रोज सुबह 8 बजे.....
Anupam Kher On Satish Kaushik: सतीश कौशिक की मौत के बाद उनके दोस्त अनुपम खेर ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा है- मैं आप लोगों से बात कर रहा हूं क्योंकि मुझे अपने दोस्त के खोने का गम भुलाना है।

Anupam Kher On Satish Kaushik: दिवंगत एक्टर और फिल्म मेकर सतीश कौशिक, जो अपनी कॉमिक टाइमिंग और सलमान खान स्टारर ब्लॉकबस्टर फिल्म 'तेरे नाम' का निर्देशन करने के लिए जाने जाते थे, का 66 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। जैसे ही उनके मौत की खबर सबके सामने आई, लोग सोशल मीडिया पर शोक संवेदनाएं देने लगे। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के साथ साथ आम जनता भी सोशल मीडिया पर सतीश कौशिक को श्रद्धांजलि देने लगी। सलमान खान, अभिषेक बच्चन से लेकर कई सेलेब्स उनके अंतिम संस्कार में भी शामिल हुए थे। अब सतीश कौशिक के दोस्त और को-स्टार अनुपम खेर ने उनके अंतिम संस्कार के एक दिन बाद उन्हें कुछ अलग तरीके से अलविदा कहा है। अनुपम खेर ने एक जबरदस्त वीडियो बनाते हुए अपने विचारों को सबके सामने रखा है। इस वीडियो में सतीश कौशिक के बारे में बात करते हुए अनुपम खेर काफी इमोशनल हो गए थे।

'45 साल पुरानी दोस्ती को भूलना आसान नहीं'
सतीश कौशिक की मौत के बाद उनके बहुत अच्छे दोस्त अनुपम खेर ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा है- मैं आप लोगों से इसलिए बात कर रहा हूं क्योंकि मुझे अपने दोस्त सतीश कौशिक के खोने के गम से छुटकारा चाहिए। ये बात मुझे मार रही है क्योंकि 45 साल पुरानी दोस्ती बहुत गहरी होती है। ये एक ऐसी आदत बन जाती है जिसे आप कभी खोना नहीं चाहते। उन्होंने वीडियो में आगे कहा था- जब से वह गए हैं, मैं सोच रहा हूं कि मैं कहां खाऊंगा। मैंने सोचा कि मुझे सतीश को फोन करना चाहिए और मैं अपना फोन उठाकर उसे डायल करने ही वाला था। यह कठिन है क्योंकि किसी के साथ रहने के लिए 45 साल काफी कम समय है।
अनुपम खेर ने कहा- रोज सुबह सतीश को फोन करता था
अनुपम खेर ने वीडियो में कहा- हमने अपने सपने एक साथ देखे थे। जुलाई 1975 के महीने में नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से हमने एक साथ अपनी यात्रा शुरू की थी। हम साथ बैठते थे, साथ खाना खाते थे। हम दोनों एक के बाद एक मुंबई आ गए। हमने कड़ी मेहनत की और जीवन में सफलता हासिल की। हमने सफलता का स्वाद चखा, हम ईर्ष्या करते थे और आपस में लड़ते थे। लेकिन हम हमेशा रोज सुबह करीब 8 बजे एक-दूसरे को जरूर फोन करते थे।
वायरल हो रहा है अनुपम खेर का वीडियो
अनुपम खेर ने कहा- मैं अपनी चीजों पर ध्यान नहीं दे पा रहा था। मुझे नहीं पता कि मुझे क्या करना है लेकिन मुझे आगे बढ़ना है। मैंने अपने पिता को खो दिया और मैं आगे बढ़ गया। जब कोई चला जाता है तो हमें आगे बढ़ना होता है। जिंदगी हमें यही सिखाती है और हमें भी यही सीखना है। इसलिए मैंने अपनी भावनाओं को आप लोगों के साथ शेयर करने के बारे में सोचा ताकि मैं बेहतर महसूस कर सकूं।
जिंदगी में आगे बढ़ते रहना चाहिए
अनुपम खेर ने अपने वीडियो के अंत में कहा- लेकिन सतीश कौशिक एक अच्छे इंसान थे। स्ट्रेंथ था मेरा, दोस्तों का दोस्त था वो। लेकिन जिंदगी तो चलती रहनी चाहिए। तो चलिए जीवन को आगे बढ़ाते हैं। मैं इस नुकसान को अपने दिल के अंदर रखूंगा और उसे खुश करने की कोशिश करूंगा। वह भी चाहेगा कि मैं हमेशा खुश रहूं। मेरे प्यारे दोस्त, सतीश कौशिक। हमको ये जिंदगी आगे बढ़ाना है। आप हमेशा मेरे दिल में रहोगे।

हार्ट अटैक से हुआ सतीश कौशिक का निधन
आपको बता दें कि हार्ट हटैक के चलते गत 8 मार्च की देर रात सतीश कौशिक की मौत हो गई थी। निधन से पहले उन्हें होली पार्टी में काफी इन्जॉय करते हुए देखा गया था। ऐसे में कोई ये सोच ही नहीं पाया था कि इतनी जल्दी ऐसा कोई हादसा हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications