Lata Mangeshkar RIP: 'मेरी आवाज ही मेरी पहचान है', ये हैं लता दी के बेहतरीन नगमे

मुंबई, 06 फरवरी। भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में लता मंगेशकर ऐसा नाम हैं जिन्हें कभी भी इससे अलग नहीं किया जा सकता है। जिस तरह से 7 दशक से अधिक समय तक लता मंगेशकर ने अपनी आवाज से हर किसी को अपना दीवाना बनाया वह शायद ही कोई दूसरा गायक अब कर पाए। 40 के दशक में जब लता मंगेशकर ने गाना गाना शुरू किया तो किसने सोचा होगा कि वह 2010 में भी बॉलीवुड के लिए गाने गाती रहेंगी। महज 13 साल की उम्र में ही लता मंगेशकर ने गाना शुरू कर दिया था। 92 साल की उम्र में जब लता मंगेशकर ने अंतिम सांस ली तो हर संगीत की दुनिया का सबसे बड़ा सूरज अस्त हो गया। लता मंगेशकर ने आज कुछ ऐसे गानों की हम बात करेंगे जिसके लिए उन्हें आने वाले हजारों साल तक भी नहीं भुलाया जा सकता है। लता मंगेशकर के यूं तो कई एक से बढ़कर एक गाने गाए है जिन्हें कभी भी नहीं भुलाया जा सकता है और आज भी लोग उन गानों को गुनगुनाते हैं। यूं तो लता जी के सभी सुपरहिट गानों को एक ही आर्टिकल में शामिल कर पाना संभव नहीं है, उन्होंने 40 साल से अधिक के करियर में 30 हजार से अधिक गाने गाए हैं, लेकिन हम उनके कुछ चुनिंदा गानों को आज याद करेंगे, आइए डालते हैं उन गानों पर एक नजर

lata

लग जा गले
फिल्म वो जो हसीना थी में लता मंगेशकर का गाया हुआ गाना लग जा गले हर पीढ़ि का पसंदीदा गाना है। इस गाने को 1983 में लता मंगेशकर ने गाया था लेकिन तकरीबन 39 साल बाद भी यह गाना अबतक के सबसे पसंदीदा गानों में से एक है। सनम बैंड ने भी इस गाने को अपने अंदाज में गाया था। यह एक ऐसा गाना है जिसे तकरबीन हर सिंगिंग रिएलिटी शो में प्रतिभागियों ने गाया है।

मेरा साया साथ होगा

फिल्म मेरा साया में का गाना मेरा साया साथ होगा शायद उन कुछ चुनिंदा गानों में से है जिसे हर कोई खुद से जुड़ा हुआ पाता है। फिल्म में जब सुनील दत्त अपनी पत्नी के दुख में डूबे रहते हैं तो अपनी पत्नी साधना को याद करते हैं। यह गाना आज भी काफी ताजा लगता है। इस गाने को जिस तरह से क्लासिकल अंदाज में लता जी ने गाया उसे गा पाना किसी भी गायक लिए काफी मुश्किल चुनौती है।

रहे ना रहे हम
फिल्म ममता 1966 में रिलीज हुई थी, फिल्म का गीत रहें ना रहे हम लता जी के सुपहिट गानों में से एक है । फिल्म में लता जी के साथ मोहम्मद रफी ने अपनी आवाज दी थी। जबकि मजरूह सुल्तानपुरी ने गाने को अपने बोलल दिए थे। लता जी के निधन के बाद इस गाने को हर कोई याद कर रहा है।

ऐ मेरे वतन के लोगों
देश ने जब चीन के खिलाफ युद्ध में अपने कई सैनिकों को खो दिया था तो इस गाने को लता मंगेशकर ने तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के सामने गाया था। इस गाने को सुनकर पंडित जवाहर लाल नेहरू भी भावुक हो गए थे और उनकी आंखे नम हो गई थीं। इस गाने से करोड़ो भारतीयों की भावनाएं जुड़ी हैं। शायद ही ऐसा कोई साल बीता हो जब गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस पर स्कूलों और अन्य मौकों पर यह गाना ना बजाया गया हो।

मेरी आवाज ही मेरी पहचान है
फिल्म किनारा में लता मंगेशकर का गाना ना गुम जाएगा चेहरा ये बदल जाएगा, मेरी आवाज ही मेरी पहचान है काफी हिट हुआ था। लता जी के निधन के बाद ऐसा लगता है कि इस गाने से खुद लता मंगेशकर खुद का परिचय लोगों को दे रही हैं। इस गाने को आज भी लोग काफी पसंद करते हैं।

Recommended Video

    Lata Mangeshkar Passes Away: लता मंगेशकर का निधन, क्यों लिखती थीं मंगेशकर सरनेम | वनइंडिया हिंदी

    तेरे बिना जिंदगी से कोई शिकवा तो नहीं
    फिल्म आंधी में लता मंगेशकर का यह गाना तेरे बिना जिंदगी से कोई शिकवा नहीं अबतक के सबसे हिट गानों में से एक है। फिल्म में जिस अंदाज में लता जी ने गाने को गाया है वह आपके दिल को छू जाएगा। फिल्म में लता जी का किशोर कुमार ने साथ दिया है। दोनों ने इस गाने को अमर बना दिया है।

    तुम मुझे यूं भुला ना पाओगे
    फिल्म पगला कहीं का में लता मंगेशकर का यह गाना काफी लोकप्रिय हुआ था। इस गाने के बोल इतने खूबसूरत हैं कि अगर आप इसे लता जी को याद करते हुए सुने तो आपकी आंखे नम हो जाएंगी। जिस तरह से लता मंगेशकर ने भावुक अंदाज में इस गाने को गाया है उसे सुनकर आज भी लोग अपनों की यादों में खो जाते हैं।

    लुका छिपी बहुत हुई
    पुरानी फिल्मों में जिस तरह से लता मंगेशकर ने अपनी आवाज के जादू से उस दौर को सुनहरा बनाया उसी तरह से आधुनिक पीढ़ि में भी लता मंगेशकर ने ऐसे कई गाने गाए जो लोगों की जुबान पर चढ़ गए। फिल्म रंग दे बसंती में लुका छिपी बहुत हुई गाने ने लता मंगेशकर को अलग ही मुकाम पर स्थापित किया। इस उम्र में भी जिस तरह से लता जी ने इस गाने को गाया उसे सुनकर कोई भी भावुक हो जाएगा।

    कभी खुशी कभी गम
    शाहरुख खान काजोल की फिल्म कभी खुशी कभी गम में लता मंगेशकर ने फिल्म के टाइटल ट्रैक को गाया था। इस गाने से ही फिल्म की शुरुआत होती है और जिस तरह से लता जी ने यह गाना गया है वह फिल्म में शाहरुख और उनकी मां के बीच के प्रेम की करीबी को बखूबी दर्शाता है। यह गाना आज भी सुपरहिट गानों में से एक है।

    दो पल रुका ख्वाबों का कारवां
    फिल्म वीर जारा में शाहरुख खान और प्रीति जिंटा पर फिल्माया गया गाना दो पल रुका ख्वाबों का कारवां गाना लोगों को काफी पसंद आया था। इस गाने ने फिल्म में शाहरुख और प्रीति जिंटा के बीच की केमिस्ट्री को काफी मजबूत करने काम किया था। यह गाना अबतक से सबसे हिट गानों में से एक है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+