पैपराजी को पोज दे रही थीं रेखा, तभी एक शख्स ने की फोटो की जिद, एक्ट्रेस ने मारा थप्पड़ और फिर....
Rekha Viral Video: हिंदी फिल्मों की लिजेंड्री एक्ट्रेस रेखा हमेशा ही लाइमलाइट में छाई रहती हैं। चाहे वह किसी पार्टी में नजर आएं या फिर किसी इवेंट में, उनकी खूबसूरती और उनका चार्म लोगों का दिल ही लेता है। वह 68 की उम्र में भी कई छोटी उम्र की हीरोइनों को खूबसूरती के मामले में मात दे सकती हैं। लोग रेखा पर खूब प्यार भी लुटाते है। हाल ही वह एक अवॉर्ड शो में पहुंची थीं जहां उनकी दिलकश अदाओं ने सबका दिल लूट लिया था। वहां मौजूद रेखा के फैंस उनके साथ सेल्फी खिंचवाने के लिए उत्साहित नजर आ रहे थे। इसी चक्कर में एक शख्स को रेखा से थप्पड़ भी खाना पड़ गया। हालांकि रेखा ने अपने फैन को ये थप्पड़ बहुत ही प्यार से मारा था।
रेखा की खूबसूरती पर दीवाने हुए लोग
इतनी उम्र में भी रेखा की खूबसूरती, स्टाइल और अदाएं लोगों को दीवाना बना देती हैं। लोग उनके लुक की तारीफ करते नहीं थकते हैं। इसी बीच गत 13 सितंबर 2023 को हुए अवॉर्ड शो में कई फिल्मी हस्तियां शामिल हुई थीं। इस इवेंट में पहुंचे सभी सेलेब्स बहुत ही सुंदर नजर आ रहे थे लेकिन सबकी नजरें रेखा पर ही थीं। वह पूरी लाइमलाइट लूट रही थीं। इस इवेंट से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें रेखा अपने फैंस और पैपराजी के बीच घिरी हुईं नजर आ रही हैं। वह हंसते हुए और हाथ जोड़कर पैपराजी को पोज भी देती हैं।

रेखा ने खिंचवाई फोटो और फैन को मारा थप्पड़
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक फैन ने रेखा को उनके साथ फोटो लेने के लिए रोका। रेखा रुक गईं लेकिन पहले उन्होंने अपने उस फैन को थप्पड़ मारने का इशारा किया, फिर उसके कंधे पर हाथ रखकर फोटो भी खिंचवाई और फिर प्यार से थप्पड़ मार भी दिया। इसके बाद रेखा मुस्कुराकर वहां से चली गईं। रेखा का ये अंदाज देखकर लोग काफी खुश हो रहे हैं। इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट्स भी कर रहे हैं।
यूजर्स ने रेखा के लिए लिखी ये बात
एक सोशल मीडिया यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है- ये शख्स कितना लकी है कि रेखा जी ने इसे टच किया और प्यार से थप्पड़ मारा। अब वो कुछ दिनों तक नहीं नहाएगा। वहीं शख्स ने कमेंट किया है- बहुत ही क्लासी और एलिगेंट लगती हैं रेखा। एक यूजर ने लिखा है- आज की जेनरेशन रेखा जी के ऑरा को मैच कर ही नहीं पाएगी। इस वीडियो पर रेखा के फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications