अमिताभ बच्चन नहीं इस एक्टर और राजनेता की तीसरी पत्नी बनना चाहती थीं रेखा, शादी न होने पर हुई थी ऐसी हालत
Rekha Raj Babbar Affair: बॉलीवुड की सदाबहार एक्ट्रेस रेखा आज भी अपने चाहने वालों के दिलों पर राज करती हैं। उनके जीवन की कहानियां, रिश्ते और संघर्ष अक्सर चर्चा का विषय बने रहते हैं।
कई मर्दों के साथ जुड़ा रेखा का नाम
रेखा का नाम कई मशहूर अभिनेताओं के साथ जुड़ चुका है, जिनमें बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का नाम सबसे पहले आता है। लेकिन बिग बी के अलावा एक रिश्ता ऐसा भी था जिसे वह मुकम्मल बनाना चाहती थीं।

राज बब्बर की तीसरी पत्नी बनना चाहती थीं रेखा
-रेखा किसी और की नहीं, बल्कि पहले से दो बार शादीशुदा अभिनेता राज बब्बर की तीसरी पत्नी बनना चाहती थीं। रेखा और राज बब्बर पहली बार फिल्म 'अगर तुम ना होते' के सेट पर मिले थे। शूटिंग के दौरान दोनों की दोस्ती हुई और धीरे-धीरे ये रिश्ता नजदीकियों में बदल गया।
-ये उस समय की बात है जब राज बब्बर की दूसरी पत्नी स्मिता पाटिल का आकस्मिक निधन हो गया था और वहीं रेखा की जिंदगी में भी अकेलापन और भावनात्मक उथल-पुथल चल रही थी। दोनों ने एक-दूसरे के दुख को शेयर किया और उनके रिश्ते की खबरें मीडिया में सुर्खियां बनने लगी थीं।
क्यों नहीं हो पाई रेखा और राज बब्बर की शादी?
हालांकि रेखा और राज बब्बर का ये रिश्ता अपनी मंजिल तक नहीं पहुंच सका। इसके पीछे की वजह राज बब्बर की पहली पत्नी नादिरा बनी थी। बताया जाता है कि राज बब्बर अपनी पहली पत्नी नादिरा को नहीं छोड़ना चाहते थे। रेखा चाहती थीं कि राज उनसे शादी करें, लेकिन जब ये मुमकिन नहीं हो पाया, तो उनका दिल टूट गया था।
विवाद और टूटे रिश्ते की दास्तां
कहा जाता है कि रेखा और राज बब्बर के बीच इस मुद्दे को लेकर जबरदस्त बहस हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बहस के बाद रेखा मुंबई की सड़कों पर नंगे पांव दौड़ती नजर आई थीं। इतना ही नहीं, उन्होंने राज बब्बर पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने उस शिकायत को खारिज कर दिया था।
राज बब्बर ने भी कबूला था ये रिश्ता
राज बब्बर खुद भी इस बात को स्वीकार चुके हैं कि वो रेखा के बेहद करीब आ गए थे और उनके बीच गहरा रिश्ता बन गया था। स्मिता पाटिल की मौत के बाद रेखा उनके जीवन में सहारा बनकर आई थीं लेकिन पारिवारिक जिम्मेदारियों और सामाजिक दबाव के चलते ये रिश्ता आगे नहीं बढ़ सका।












Click it and Unblock the Notifications