'रेखा को चाहिए था ऐसा बेटा लेकिन....', शादी के 3 महीने बाद ही पति ने Rekha को दिया ऐसा दर्द कि.......
Rekha: हिंदी फिल्मों की सदाबहार एक्ट्रेस रेखा अपनी शानदार एक्टिंग के साथ साथ अपनी खूबसूरती के लिएभी जानी जाती हैं। रेखा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ भी उनका नाम जुड़ता रहा है। रेखा ने दिल्ली के एक बिजनेसमैन से लव मैरिज की थी लेकिन उनकी ये शादी ज्यादा दिनों तक नहीं टिक पाई थी।
ऋतिक रोशन के जैसा बेटा चाहती थीं रेखा
वहीं रेखा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि अगर उनको बेटा होता तो वह चाहती थीं कि वह ऋतिक रोशन जैसा हो। रेखा ने कहा था कि ऋतिक न सिर्फ एक बहुत अच्छे एक्टर हैं बल्कि वह बहुत अच्छे इंसान भी हैं। आपको बता दें कि रील लाइफ में रेखा ने ऋतिक रोशन की मां का रोल निभाया था। वह साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म कोई... मिल गया में ऋतिक रोशन की मां बनी थीं।

बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल से रेखा ने की थी शादी
आपको बता दें कि एक्ट्रेस रेखा ने 4 मार्च 1990 को दिल्ली के बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल से शादी कर ली थी लेकिन 7 महीने बाद ही पति ने आत्महत्या कर ली। हालांकि पति की मौत को लेकर रेखा ने आज तक किसी से कुछ नहीं कहा है। रेखा का कोई बच्चे भी नहीं है।
शादी के तीन महीने बाद ही बोर हो गई थीं रेखा
यासिर उस्मान की किताब 'रेखा : द अनटोल्ड स्टोरी' में बताया गया है कि रेखा ने शादी के कुछ दिनों बाद से ही पति मुकेश अग्रवाल से दूरी बना ली थी। कहा जाता है कि वह अपने पति मुकेश से शादी के तीन महीने बाद ही बोर हो गई थीं। इसके बाद अचानक ही अक्टूबर 1990 में ही मुकेश अग्रवाल ने सुसाइड कर लिया था।
दिल्ली के बड़े बिजनेसमैन थे मुकेश अग्रवाल
मुकेश अग्रवाल दिल्ली के बड़े बिजनेसमैन थे। उनकी कंपनी हॉटलाइन किचन का सामान बनाती थी। मुकेश को फिल्मी हस्तियां बहुत अच्छी लगती थीं और इसलिए वो अपनी पार्टियों में फिल्मी सितारों को बुलाते थे। मशहूर डिजाइनर बीमा रमानी मुकेश अग्रवाल और रेखा की कॉमन दोस्त थीं। रेखा अक्सर उनसे मिलने जाती थी और यहीं उनकी मुकेश से मुलाकात हुई थी।

रेखा ने पति से बना ली थी दूरी
शादी के बाद रेखा अपने फिल्मी करियर के चलते मुंबई में रहती थीं और मुकेश को अपने बिजनेस के लिए दिल्ली में रहना पड़ता था। रेखा अक्सर अपने पति मुकेश से मिलने के लिए दिल्ली जाती थीं। हालांकि मुकेश के प्रभावशाली लोगों और फिल्मी कलाकारों से मिलने की चाहत रेखा को परेशान करने लगी थी। ऐसे में धीरे-धीरे उन्होंने अपने पति से दूरी बनाना शुरू कर दिया था।
मुकेश के जीवन में बढ़ रहा था तनाव
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मुकेश अग्रवाल नहीं चाहते थे कि उनकी पत्नी रेखा शादी के बाद फिल्मों मे काम करें। वह चाहते थे कि रेखा उन्हें बिजनेस में मदद करें। वहीं रेखा अपने करियर को खत्म करने के लिए बिल्कुल तैयार नहीं थीं। शादी के बाद मुकेश का बिजनेस भी लगातार घाटे में जा रहा था। ऐसे में वह भी परेशान रहने लगे थे। मुकेश और रेखा में काफी बहस होने लगी थी। मुकेश के जीवन में तनाव बढ़ता ही जा रहा था। रेखा भी इस शादी से खुश नहीं थी और उन्होंने मुकेश से तलाक लेने के लिए अर्जी लगा दी थी।
शादी के 11 महीने बाद मुकेश ने कर लिया था सुसाइड
शादी के 11 महीने बाद ही मुकेश अग्रवाल ने सुसाइड कर लिया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसकी वजह डिप्रेशन बताई जा रही थी और ये भी कहा जा रहा था कि मुकेश अग्रवाल बिजनेस के नुकसान में जाने और रेखा से अलगाव के चलते परेशान रहने लगे थे। आपको बता दें कि रेखा के पति मुकेश अग्रवाल ने अपनी पत्नी के दुपट्टे से ही खुद को फांसी लगा ली थी। पति की मौत के बाद रेखा ने दूसरी शादी नहीं की। हालांकि रेखा ने अपने पति की मौत को लेकर कभी भी कोई बात नहीं की।












Click it and Unblock the Notifications