'ये कितनी यंग लग रही हैं', 68 साल की रेखा ने अपने नए लुक से खींचा फैंस का ध्यान, पहचानना हुआ मुश्किल
बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस रेखा को हाल ही में फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर स्पॉट किया गया। इस दौरान वह इंडियन लुक के बजाय वेस्टर्न लुक में नजर आईं।
Rekha Viral Video: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस रेखा ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दीं। लेकिन वह अक्सर अपने नए लुक की वजह से काफी सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस को फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर स्पॉट किया गया। इस दौरान रेखा का अपने कैजुअल लुक देखकर फैंस दंग रह गए।
सोशल मीडिया पर छाया रेखा का कैजुअल लुक
बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें वह एक बार फिर उन्होंने अपने लुक्स से फैंस को हैरान कर दिया। इस वीडियो में रेखा ने ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी हुई है। जिसमें वह काफी यंग लग रही हैं। रेखा का यह ड्रेस आते ही सोशल मीडिया पर छा गया।

एक्ट्रेस का लुक देख फैंस हुए इंप्रेस
इस वायरल हो रही वीडियो में रेखा अपनी प्यारी सी स्माइल के साथ पैप्स को पोज देती हुई नजर आईं। इस दौरान उन्होंने ब्लैक कलर के गॉगल्स पहने हुए थे। साथ ही अपने साथ एक बैग कैरी किया हुआ था। फिलहाल रेखा की यह वीडियो फैंस लगातार रिशेयर कर रहे हैं। लोग 68 साल की रेखा का यह लुक देखकर काफी इंप्रेस हो गए।
सोशल मीडिया पर कर रहे तारीफ
रेखा का एक कैजुअल लुक की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'ये कहां से 68 साल की लग रही हैं?' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'इस एज में इन्होंने आज भी खुद को फिट रखा है'। एक ने लिखा, 'रेखा जी आज भी बहुत मॉडर्न हैं वह बेहद खुबसूरत लग रही हैं।' हालांकि वहीं कुछ यूजर्स रेखा को इस लुक के लिए काफी ट्रोल कर रहे हैं। फिलहाल एक्ट्रेस का यह लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications