बिना शादी के सिंदूर लगाकर, दुल्हन बनकर घूम रही थीं रेखा, क्या अमिताभ बच्चन के लिए भरी थी मांग?
Rekha: हिंदी सिनेमा की सदाबहार एक्ट्रेस एक रेखा की उम्र भले ही 69 साल हो गई हो लेकिन लोग आज भी उनकी खूबसूरती के दीवाने हैं। रेखा आज भी उतनी ही सुंदर हैं जितना पहले हुआ करती थीं। लोग रेखा की अदाओं पर मर मिटने को तैयार रहते हैं।
आईफा अवॉर्ड्स 2024 में रेखा की परफॉर्मेंस
रेखा हमेशा हर इवेंट्स और पार्टी में हंसती-मुस्कुराती नजर आती हैं। हाल ही में रेखा ने 69 की उम्र में आईफा अवॉर्ड्स 2024 के इवेंट में 25 मिनट तक नॉन स्टॉप डांस किया था। लोगों ने उनके इस परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ की है।

रेखा की पर्सनल लाइफ का दर्द
आपको बता दें कि रेखा का प्रोफेशनल करियर जितना शानदार रहा है उतना ही उनकी पर्सनल लाइफ में दर्द भरा हुआ है। एक समय पर बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ रेखा के अफेयर के जबरदस्त चर्चे हुआ करते थे। हालांकि अमिताभ बच्चन उस समय शादीशुदा थे और उन्होंने रेखा के साथ अपने रिश्ते को लेकर कभी कोई बात नहीं कही।
मांग में सिंदूर भरकर ऋषि कपूर की शादी में पहुंची थीं रेखा
रेखा की पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा चर्चा होती रहती है। आपको बता दें कि रेखा एक्टर ऋषि कपूर और नीतू सिंह की शादी में पहली बार मांग में सिंदूर भरकर पहुंची थीं। शादी में मौजूद सभी लोग रेखा का ये रूप देखकर चौंक गए थे। लोग हैरान हो गए थे कि रेखा की तो शादी नहीं हुई है तो वह मांग में सिंदूर भरकर पार्टी में क्यों पहुंची हैं।
बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल से रेखा ने की थी शादी
आपको बता दें कि ऋषि कपूर और नीतू सिंह की शादी साल 1980 में हुई थी जबकि रेखा ने साल 1990 में दिल्ली के एक बड़े बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल से शादी की थी। लेकिन शादी के 7 महीने बाद ही रेखा के पति मुकेश ने आत्महत्या कर ली थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शादी के 3 महीने बाद ही रेखा अपने पति मुकेश से बोर हो गई थीं और उन्होंने पति से अलग होने का फैसला कर लिया था।
दुल्हन की तरह सज-धज कर की थी एंट्री
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रेखा ने ऋषि कपूर की शादी में सिंदूर लगाकर और दुल्हन की तरह सज-धज कर एंट्री की थी। उनकी इस एंट्री से कई लोग घबरा गए थे। हालांकि उस समय रेखा ने कहा था कि वह शूटिंग से लौटी हैं और जल्दबाजी में उन्हें मेकअप उतारने का समय नहीं मिला।
'मैं जिस शहर से आई हूं, वहां सिंदूर लगाना एक फैशन है'
आपको बता दें कि रेखा ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था- मैं जिस शहर से आई हूं, वहां सिंदूर लगाना एक फैशन है। आपको बता दें रि रेखा 26 की उम्र से मांग में सिंदूर भर रही हैं। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ऋषि कपूर की शादी के बाद से रेखा हमेशआ ही मांग में सिंदूर भरती नजर आई हैं।
अमिताभ बच्चन के नाम का सिंदूर
कुछ लोगों का मानना है कि रेखा अपने प्यार अमिताभ बच्चन के नाम का सिंदूर लगाती हैं। हालांकि रेखा ने कहा था वह शादी में शूटिंग के चलते ही सिंदूर लगाकर पहुंची थीं और उन्हें लोगों के रिएक्शन से कोई फर्क नहीं पड़ता है। मुझ पर सिंदूर सूट करता है इसलिए मैं इसे पहनती हूं।
शादीशुदा महिला बनकर रहती हैं रेखा
हालांकि रेखा अभी भी अपमी मांग में सिंदूर भरती हैं और हर इवेंट्स में वह इसी तरह एक शादीशुदा महिला बनकर ही पहुंचती हैं। सिमी ग्रेवाल के चैट शो में जब रेखा से उनकी दूसरी शादी को लेकर सवाल किया था तो एक्ट्रेस ने काफी चौंकाने वाला खुलासा किया था।
रेखा ने शादी को लेकर दिया था ऐसा जवाब
सिमी ग्रेवाल ने रेखा से पूछा था कि उनके पहले पति मुकेश की मौत हो गई है, क्या अब एक्ट्रेस दूसरी शादी करेंगी। इस पर रेखा ने पहले बड़े ही मजेदार अंदाज में कहा था- आदमी से तो नहीं करूंगी। फिर उन्होंने थोड़ा सीरियस होते हुए कहा था- दूसरी शादी कर सकती हूं।
रेखा ने कहा था- मैंने 3 चीजों से शादी की है
रेखा ने आगे कहा था- मैंने अपने पति के अलावा तीन और चीजों के साथ शादी की थी। मैंने खुद से, अपने पेशे से और अपने फैंस से मन ही मन शादी की है। मैं शादीशुदा हूं। मैं कोई सनकी इंसान नहीं हूं। रेखा ने आगे कहा था- शादी के लिए पुरुष की जरूरत नहीं होती। महिला खुद अपनी सुरक्षा कर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications