रेखा ने कपिल शर्मा शो में अमिताभ बच्चन को किया याद, बिग-बी को लेकर कहा-'उनके सामने आते ही मैं...'
The Great Indian Kapil Sharma Show: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस रेखा हाल ही में कपिल शर्मा के 'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो' में पहुंची। इस दौरान रेखा ने कपिल शर्मा की खूब टांग खिंचाई की। अब रेखा शो में आईं और अमिताभ बच्चन का जिक्र ना हो ये कैसे हो सकता है।
कपिल शर्मा के शो में रेखा ने बातों ही बातों में अमिताभ बच्चन का नाम लिए बिना कुछ ऐसा कह दिया जिसे सुन फैंस भी खुश हो गए। दरअसल, शो में मौजूद ऑडियंस में एक फैन ने रेखा से पूछा कि, 'साउथ इंडियन होकर आपने फिल्म सुहाग में काफी अच्छा गुजराती डांडिया किया था। ये आपने कैसे सीखा?'

रेखा ने फैन के इस सवाल का जवाब देते हुए कहा, 'इस फिल्म में जो मेरे सामने थे, वो शख्स ऐसे हैं कि उनके सामने अपने आप ही डांस निकल जाता है। डांडिया क्या, उनके सामने तो अंग-अंग थिरकने लगता है।' बता दें कि, फिल्म सुहाग में रेखा के साथ अमिताभ बच्चन लीड रोल में नजर आए थे। ऐसा माना जा रहा है कि रेखा ने अमिताभ को कपिल के शो में याद किया।
इसके अलावा रेखा ने कपिल शर्मा को उनकी इंग्लिश के लिए खिंचाई की। रेखा ने कपिल के सामने इंग्लिश के कुछ शब्द बोले जो कि कपिल समझ नहीं पाए। ये सुनकर रेखा की हंसी छूट गई और उन्होंने कहा कि, 'अब तक आपको सीख लेनी चाहिए थी।' तब कपिल ने इंग्लिश में जवाब दिया और कहा कि अब पहले से काफी सीख चुके हैं। रेखा ने कहा, 'I know, I know, you can talk English, you can walk English.' बता दें कि, ये अमिताभ बच्चन की फिल्म 'नमक हलाल' का डायल़ॉग है।
शो के दौरान रेखा ने कृष्णा अभिषेक के साथ भी जमकर मस्ती की। वह जैसे ही अमिताभ बच्चन की तरह बनकर आए तो रेखा की हंसी छूट गई। इसके अलावा उन्होंने कृष्णा के साथ खूब डांस किया और ठुमके भी लगाए।
ये भी पढ़ें: 'रेखा को चाहिए था ऐसा बेटा लेकिन....', शादी के 3 महीने बाद ही पति ने Rekha को दिया ऐसा दर्द कि.......












Click it and Unblock the Notifications