68 साल की Rekha ने मांग में लगाया सिन्दूर, सालों बाद लव और रिलेशनशिप पर बयां किया दिल का हाल
दिग्गज अभिनेत्री रेखा ने हाल ही में 'वोग अरेबिया' मैगजीन के फोटोशूट कराया। इसके साथ-साथ उन्होंने कई सालों बाद प्यार और रिलेशनशिप पर खुलकर बात की।
Rekha Flaunts Sindoor: बॉलीवुड की सदाबाहर एक्ट्रेस रेखा की खूबसूरती के आज भी लाखों लोग दीवाने हैं। 68 साल की उम्र में भी रेखा लुक्स के मामले में बॉलीवुड की तमाम अभिनेत्रियों को कड़ी टक्कर देती हैं। हाल ही में उन्होंने इंटरनेशनल मैगजीन वोग दुबई के लिए फोटोशूट कराया जिसमें रेखा बेहद स्टनिंग लग रही हैं। इस फोटो में रेखा ने अपनी खूबसूरती के साथ-साथ सिन्दुर से भी खूब लाइमलाइट बटोरी।
रेखा ने फ्लॉन्ट किया सिंदूर
रेखा अपने इस लुक में किसी महारानी से कम नहीं लग रही हैं। उन्होंने न सिर्फ 161.62 कैरेट का डायमंड नेकपीस पहना, बल्कि मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की गई साड़ी के साथ सिन्दूर भी फ्लॉन्ट किया। इसी के साथ रेखा ने एक इंटरव्यू में लंबे समय बाद प्यार और रिलेशनशिप के बारे में खुलकर बात की।

प्यार और रिलेशनशिप पर बोलीं एक्ट्रेस
इंटरनेशनल मैगजीन 'वोग' को दिए एक इंटरव्यू में रेखा ने कहा, ''जब आप किसी को या किसी चीज को बहुत गहराई से प्यार करते हैं, तो क्या प्यार गायब हो जाता है? नहीं। एक बार रिश्ता जुड़ जाए, तो यह हमेशा के लिए आपके साथ रहता है। कभी-कभी हम अधिक चाहते हैं और कभी-कभी यह थोड़ा ही काफी होता है। यह मेरे काम पर लागू होता है।''
रेखा और अमिताभ के थे प्यार के चर्चे
रेखा का नाम आज भी अमिताभ बच्चन से जोड़ा जाता है। भले ही वह अब निजी जीवन को रहस्य रखती हैं। लेकिन एक वक्त था जब रेखा और अमिताभ बच्चन ने अपने अफेयर की वजह से खूब सुर्खियां बटोरीं। दोनों के रिश्ते के चर्चे पूरी फिल्म इंडस्ट्री में आम हुआ करते थे। लेकिन किसी वजह से बाद में दोनों की राहें अलग हो गई। जहां अमिताभ ने जया बच्चन ने शादी कर अपना घर बसा लिया वहीं रेखा ने बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल से शादी कर ली थी। हालांकि मुकेश ने शादी के चार महीने बाद ही सुसाइड कर लिया था। फिलहाल रेखा अपनी जिंदगी अकेले बीता रही हैं और ऐसे ही खुश हैं।












Click it and Unblock the Notifications