'सैम बहादुर' की स्क्रीनिंग पर रेखा ने विक्की कौशल के पोस्टर के सामने किया ऐसा काम, लोगों ने कह दी ये बात
Rekha: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल की अपकमिंग फिल्म 'सैम बहादुर' इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई है। हर तरफ इस फिल्म को लेकर चर्चा हो रही है। वहीं हाल ही में इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया था जिसमें बी-टाउन के कई स्टार्स शामिल हुए थे। आपको बता दें कि मेघना गुलजार की निर्देशित ये फिल्म फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की बायॉपिक है और इसी दमदार किरदार में विक्की कौशल नजर आने वाले हैं। फिल्म की स्क्रीनिंग पर पहुंचीं हिंदी सिनेमा की लिजेंड्री एक्ट्रेस रेखा ने लोगों का दिल जीत लिया है।
रेखा का वीडियो हो रहा है वायरल
आपको बता दें कि विक्की कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' की स्पेशल स्क्रीनिंग में यूं तो कई बड़े फिल्मी सितारे पहुंचे थे लेकिन कैमरे के सामने एक्ट्रेस रेखा ने एक ऐसा काम किया है जिसे देखने के बाद लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। सोशल मीडिया पर रेखा का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

रेखा के लुक ने जीता लोगों का दिल
वीडियो में देखा जा सकता है कि फिल्म 'सैम बहादुर' की स्पेशल स्क्रीनिंग पर पहुंचीं रेखा काले रंग की कांजीवरम साड़ी में बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं। इस इवेंट पर रेखा की मौजूदगी ने चार चांद लगा दिया था। रेड कार्पेट पर उनके अंदाज ने लोगों का दिल जीता लिया है। उनके शानदार जेश्चर को देखकर लोग उनके कायल हो रहे हैं।
रेखा ने 'सैम बहादुर' के पोस्टर को देख जोड़े हाथ
आपको बता दें कि फिल्म 'सैम बहादुर' की स्पेशल स्क्रीनिंग पर पहुंचीं रेखा जैसे ही कैमरे के सामने आईं, वह फिल्म के पोस्टर की तरफ मुड़ीं जिसमें सैम मानेकशॉ के किरदार में विक्की कौशल नजर आ रहे हैं। इसके बाद रेखा ने दोनों हाथ जोड़कर पोस्टर की तरफ झुककर प्रणाम किया। अब रेखा का ये अंदाज देखकर लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
विक्की कौशल ने छुए पिता के पैर
फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग पर कैटरीना कैफ, विक्की कौशल की मम्मी और पिता भी पहुंचे थे। वहीं कैमरे के सामने विक्की कौशल ने अपने पिता शाम कौशल के पैर छूकर उनसे आशीर्वाद लिया था। विक्की कौशल के इस अंदाज ने लोगों का दिल जीत लिया है। आपको बता दें कि विक्की कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' आगामी 1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications