Rekha Caste: क्या है रेखा की जाति? बिना शादी के ही पैदा हो गई थीं एक्ट्रेस, क्यों नहीं लगाती 'सरनेम'?
Rekha Caste: हिंदी सिनेमा की सदाबहार एक्ट्रेस रेखा अपनी बेहतरीन अदाकारी, खूबसूरती और अदाओं से दर्शकों का दिल जीतती आ रही हैं। यही वजह है कि 70 साल की उम्र में भी उनके चार्म और फैन फॉलोइंग में कोई कमी नहीं देखी जाती है।
रेखा की अदाओं पर आज भी मरते हैं लोग
रेखा की खूबसूरती के तो लोग आज भी दीवाने हैं। एक समय पर जब रेखा फिल्मों में लीड एक्ट्रेस का किरदार निभाती थीं तो दर्शक उनकी अदाएं देखकर होश खो बैठते थे। लोग उनकी एक्टिंग के साथ साथ उनकी डांसिंग के भी फैन थे।

लिजेंड्री एक्ट्रेस रेखा का 71वां जन्मदिन
लिजेंड्री एक्ट्रेस रेखा आज अपना 71वां जन्मदिन मना रही हैं लेकिन उनकी पर्सनैलिटी के आगे उनकी उमर् का पता ही नहीं चलता है। आपको बता दें कि रेखा का असली नाम भानुरेखा गणेशन है। उनके पिता दक्षिण भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता जेमिनी गणेशन थे।
पिता ने रेखा को कभी अपनी बेटी नहीं माना
जानकारी के अनुसार रेखा के माता-पिता की शादी नहीं हुई थी और यही कारण है कि जेमिनी गणेशन ने रेखा को कभी अपनी बेटी नहीं माना था। इसी वजह से रेखा ने कभी भी अपने पिता का सरनेम इस्तेमाल नहीं किया।
क्या है रेखा की जाति?
-मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रेखा के पिता तमिल अभिनेता जेमिनी गणेशन (रामचंद्रन गणेशन) थे, जो ब्राह्मण जाति (तमिल ब्राह्मण) से संबंधित थे, जबकि उनकी मां तेलुगू अभिनेत्री पुष्पावली (बसम्मा) तेलुगू ब्राह्मण जाति से थीं।
-जानकारी के अनुसार दक्षिण भारत में 'गणेशन' एक उपनाम है जो विशेष रूप से तमिलनाडु क्षेत्र से जुड़ा है और हिंदू देवता गणेश से लिया गया है। ये नाम "गणेश" से उत्पन्न हुआ है, जिसका अर्थ है "समूहों का स्वामी" या "सेनाओं का स्वामी"। दक्षिण भारतीयों में पारंपरिक रूप से वंशानुगत उपनाम नहीं होते थे, लेकिन 'गणेशन' जैसे नाम व्यक्तियों को पंजीकरण के लिए दिए जाते थे।
-वहीं कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि रेखा के पिता जेमिनी गणेशन का जन्म कल्लार परिवार में हुआ था। कल्लार दक्षिण भारत की एक प्राचीन योद्धा और शाही जाति है जो तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में पाई जाती है। ये मारवाड़ और अगामुदयार के साथ मिलकर मुक्कुलाथोर संघ बनाती है।
-कल्लार जाति पारंपरिक रूप से योद्धा थी, जिन्होंने अपनी भूमि की रक्षा की और बाद में जमींदार भी बन गए। आज भी इसके सदस्यों ने विभिन्न व्यवसायों में प्रगति की है, जैसे डॉक्टर, इंजीनियर, उद्यमी, राजनेता और सिविल सेवक।
रेखा और अमिताभ बच्चन का रिश्ता
-आपको बता दें कि रेखा की प्रोफेशनल लाइफ जितनी दमदार थी, उनकी पर्सनल लाइफ में उतनी उथल-पुथल मची रही। रेखा की निजी जिंदगी हमेशा चर्चा का विषय बनी रही है। उनका नाम सबसे ज्यादा जिस स्टार के साथ जोड़ा गया, वो बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन हैं।
-कहा जाता है कि साल 1976 में फिल्म 'दो अनजाने' की शूटिंग के दौरान रेखा और अमिताभ बच्चन के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं। हालांकि उस समय अमिताभ बच्चन पहले से शादीशुदा थे, इसलिए ये रिश्ता कभी मंजिल तक नहीं पहुंच सका। रेखा और अमिताभ बच्चन दोनों ने ही अपने रिश्ते को लेकर कभी खुलकर बात नहीं की।












Click it and Unblock the Notifications